गला रेता, फिर एलपीजी पाइप मुंह में डालकर आग लगा दी, पटना में ट्रेनी दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2025

patna_murder

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक ट्रेनी दारोगा की बहन संजना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में हुई। गुरुवार रात 10 बजे वारदात का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। संजना आनंदपुर में किराये के मकान में रहती थी। उसका भाई सौरभ सिंह बिहार पुलिस में ट्रेनी दारोगा है। वह राजगीर में प्रशिक्षण ले रहा है।

संजना मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। सौरभ ने बताया कि उनकी बहन पर पहले चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद किचन में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को कमरे में लाकर उसका पाइप संजना के मुंह में डालकर आग लगा दी गई। उसका जला शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।

रांची की बेटी को फोर्ब्स अंडर-30 में मिली जगह, जानें कौन हैं सोशल मीडिया स्टार साक्षी जैन

भाई सौरभ कुमार के अनुसार कमरे में गैस सिलेंडर का पाइप खुला था। पलंग एवं अन्य सामान भी जले मिले। आस-पड़ोस वालों को भी कमरे में आग की भनक नहीं लगी। युवती के बिस्तर पर खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस जब संजना के कमरे में गई तो दरवाजा खुला था और लाइट बुझी हुई थी। पिछले छह माह से संजना यहां अकेले रहती थी। पूर्व में वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। हाल ही में उसने सीजीएल की परीक्षा पास की थी।

See also  पटना में बालू हटाने के लिए ससूर ने बहू को मार दी गोली

एसके पुरी थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर इस घटना की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मकान मालिक ने जब काफी देर तक संजना के कमरे की लाइट बंद देखी तो उन्होंने दाई से वहां जाने को कहा। दाई जब कमरे में गई तो उसने संजना को बिस्तर पर पड़ा देखा। इसके बाद उसने मकान मालिक को खबर दी। फिर बात पुलिस तक पहुंची।

प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ी गई बहू, भांडा फूटने पर सास की कर दी हत्या

एसके पुरी पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर एफएसएल (फॉरेंसिक) की टीम को बुलवाया। इसके बाद एफएसएल की टीम ने जरूरी सबूत इकट्ठा किए। एफएसएल जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले में काफी कुछ स्पष्ट होगा। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार संजना की मुलाकात किससे हुई थी। वह कितने दिनों से कमरे से नहीं निकली थी इसका पता भी पुलिस लगा रही है।

See also  देश के लिए घातक हैं कठमुल्ले; अपने बयान पर कायम हैं जस्टिस शेखर यादव, CJI को भेजा जवाब

संजना की मौत की सूचना पुलिस ने उसके घर वालों को दी। इसके बाद उसका भाई सौरभ पटना पहुंचा। पुलिस उससे जरूरी जानकारियां ले रही है। तीन भाई-बहनों में संजना बड़ी थी। शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

संजना के भाई सौरभ ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे उसकी बहन ने मां से बात की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आ रहा था। घर वालों को लगा उसका मोबाइल डिस्चार्ज हो गया होगा। इसी बीच शाम में मकान मालिक ने घटना की जानकारी दी।

लव, सेक्स और धोखा! पहले प्यार फिर गर्भपात, शादी तय कर बॉयफ्रेंड फरार, गर्लफ्रेंड का हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now