- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

4 दिन बाद बदल जाएगा झारखंड का मौसम, पड़ेगी भीषण ठंड; IMD का अलर्ट

jharkhand_weather_forecast

झारखंड की राजधानी समेत आसपास के जिलों में अगले छह दिन तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। 27 नवंबर के बाद राज्य में सुबह के समय कोहरा छाएगा। दक्षिण-पूर्व की नम हवा चलने से आसमान में बादल डेरा डाल सकते हैं। इससे रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 23 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री नीचे जाएगा। इससे रात के तापमान में कमी आएगी। लेकिन बादल छाए तो इसमें उछाल आएगा। रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड सामान्य रही। इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला।

झारखंड में ट्रांसजेंडर के लिए बड़ी सौगात, सरकारी अस्पतालों में विशेष OPD खोलने के निर्देश

यहां का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, राज्य में गुमला का तापमान सबसे कम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य सभी शहरों का न्यूनतम 11.0 डिग्री से अधिक रहा। चार दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद अब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। आज से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने की संभावना है।

इससे ठंड का असर बढ़ सकता है। पांच दिन पहले न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक आ गया था, लेकिन चार दिनों के दौरान यह बढ़कर 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी हुई और यह 29.2 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तापमान में गिरावट शुरू होगी। न्यूनतम तापमान घटने के साथ ठंड का एहसास अगले दो से तीन दिनों में अधिक स्पष्ट होगा।

करना था ईसीजी, लेकिन छुने लगा निजी अंग, PMCH में युवती से छेड़छाड़

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now