रांचीः झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी में है । विधानसभा में झारखंड राज्य विश्वविद्याल विधेयक 2025 को पुनर्स्थापित किया गया है । इस विधेयक पर चर्चा करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड को कोटा नहीं बनने दिया जाएगा । सुदिव्य सोनू ने कहा कि कोचिंग सेंटरों को छात्रों के हितों के अनुसार ही चलाने की अनुमति मिलेगी । उन्होंने बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में जितने भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उन्हें तय मानकों के हिसाब से चलाना होगा ।
कोचिंग सेंटर सीसीआर आईडी क्रियेट किया जाएगा । हर छात्र के लिए भी एक खास आईडी तैयार की गई है । साथ ही ट्यूटर की भी आईडी बनाई जाएगी । प्रभारी मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि जिन कोचिंग संस्थानों एक हजार छात्र होंगे वहां मनोचिकित्सक रखना होगा । सुदिव्य सोनू ने कहा कि हाल के दिनों में फ्रेंचाइजी के नाम पर पैसे ले कर भाग गए संस्थानों के लिए खास नियम बनाए गए हैं जिसके तहत फ्रेंचाइजी और फ्रेंचाइजर दोनों को दंडित करने का प्रावधान रहेगा । इतना ही नहीं मंत्री ने ये बताया कि एक सफल छात्र का छह-छह कोचिंग सेंटर में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा ।
SIR के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला राज्य बना झारखंड, विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा




