झारखंड को नहीं बनने दिया जाएगा दूसरा कोटा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधानसभा में पेश किया बिल, पैसे लेकर नहीं भाग सकेंगे कोचिंग संस्थान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 26, 2025

jharkhand coacing centre

रांचीः झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी में है । विधानसभा में झारखंड राज्य विश्वविद्याल विधेयक 2025 को पुनर्स्थापित किया गया है । इस विधेयक  पर चर्चा करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड को कोटा नहीं बनने दिया जाएगा । सुदिव्य सोनू ने कहा कि कोचिंग सेंटरों को छात्रों के हितों के अनुसार ही चलाने की अनुमति मिलेगी । उन्होंने बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड में जितने भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं उन्हें तय मानकों के हिसाब से चलाना होगा । 

रांची की नदियों, तालाबों और जल स्रोतों पर कब्जा करने वाले सावधान! जल्द ही शुरु होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

कोचिंग सेंटर सीसीआर आईडी क्रियेट किया जाएगा । हर छात्र के लिए भी एक खास आईडी तैयार की गई है । साथ ही ट्यूटर की भी आईडी बनाई जाएगी । प्रभारी मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि जिन कोचिंग संस्थानों एक हजार छात्र होंगे वहां मनोचिकित्सक रखना होगा । सुदिव्य सोनू ने कहा कि हाल के दिनों में फ्रेंचाइजी के नाम पर पैसे ले कर भाग गए संस्थानों के लिए खास नियम बनाए गए हैं जिसके तहत फ्रेंचाइजी और फ्रेंचाइजर दोनों को दंडित करने का प्रावधान रहेगा । इतना ही नहीं मंत्री ने ये बताया कि एक सफल छात्र का छह-छह कोचिंग सेंटर में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा ।

See also  मुकदमों की सैंचूरी से पहले मारा गया JJMP का सुप्रीमो पप्पू लोहरा, पढ़िए कैसे हुआ आतंक का अंत

SIR के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला राज्य बना झारखंड, विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now