Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2024

Jharkhand Weather

Jharkhand weather: रांची सहित पूरे झारखंड में मानसून सक्रिया रहा। सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर इलाके में हुई। यहां 51.2 मिमी बारिश हुई। रांची में भी सामान्य रूप से बारिश हुई। यहां 5.2 मिमी बारिश हुई। जबकि, मौसम विभाग ने 30-31 जुलाई और एक अगस्त को रांची में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

घर आकर कहते हैं इस्लाम कबूल करो, मेरा ब्लाउज फाड़कर…; महिला ने लगाई गुहार

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से एक अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक अगस्त को रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा व बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी के अलावा रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी हैं।

रांची के आसपास की जमीन और मकान की कीमतों में 5 फीसदी बढ़ोतरी, आज ही करा लें काम

जबकि, इससे पहले 30-31 जुलाई को भी रांची समेत अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं, साथ ही राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात व मेघगर्जन की भी संभावना बनी हुई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार एक अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी और मेघगर्जन-वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई।

See also  बिहार के वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांनमार के नागरिकों के नाम, चुनाव आयोग के SIR लिस्ट में खुलासा

दूसरी ओर, मानसून झारखंड होकर पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण आगामी तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। बताया कि इससे पहले 24 घंटों के अंतराल में कई स्थाों पर हल्के से मध्यम दर्जे की ही बारिश हो पाई।

बिस्तर पर सो रही महिला के बालों में घुस गया सांप; Watch VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now