झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी होगा, 23 तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

Plamu News

Jharkhand weather forecast: झारखंड में सियासी तपीश के बीच मौसम सुहाना हो गया है। कई जगहों पर बारिश के साथ बज्रपात होने को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने, तो रांची में मंगलवार को सामान्य बारिश होगी। लेकिन, सूबे के उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश होगी। साथ ही वज्रपात भी होगा। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

21 अगस्त को उत्तरी-पश्चिमी झारखंड के पलामू और गढ़वा में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर भाग के अलावा मध्य भाग रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भी भारी बारिश होगी। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम की चेतावनी 23 अगस्त तक है। इस अवधि में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

ऑपरेशन ‘लोटस’ फेल! चंपाई सोरेन आज लौटेंगे रांची, लोबिन हेंब्रम अस्पताल में भर्ती

24 घंटों के अंतराल में धनबाद में 100.8 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के अंतराल में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि, कई जगहों में भारी बारिश का भी आंकड़ा दर्ज किया गया। इस अवधि में राज्य में मानसून गतिविधियां सामान्य रहीं। सबसे अधिक बारिश धनबाद के राजदाह में हुई। यहां 100.8 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। जबकि, रांची में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 16.8 मिमी बारिश हो पाई।

नहीं मिला कोई ऑफर, रिटायरमेंट भी ले सकता हूं; अटकलों के बीच बोले चंपाई सोरेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now