हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

रांचीः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में अब सियासत गर्म हो गई है। सोमवार को हुए हजारीबाग बंद के बाद अब बीजेपी ने सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि दो अप्रैल तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो तीन अप्रैल को बीजेपी की ओर से झारखंड बंद कराया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर ये निर्णय लिया गया है।

विष्णुगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद,सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कड़े निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी का मानना है कि, राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और मासूम बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने मामले में कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई है। उनका कहना था कि मृत बच्ची के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। उनके पिता के लिए बीजेपी ने ही महाराष्ट्र से रांची का टिकट कराया ताकि वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शीश महल से ध्यान हटाकर नागरिकों की सुरक्षा पर लगाती तो आज यह स्थिति नहीं होती।

निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे को बड़ी राहत, ACB कोर्ट ने दी डिफॉल्ट बेल
30 मार्च को बंद रहा हजारीबाग
इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा ने 30 मार्च को हजारीबाग बंद की घोषणा की थी जो पूरी तरह सफल रहा। सोमवार को हजारीबाग पूरी तरह बंद रहा. जगह-जगह ने जाम किया गया और आरोपितों की गिरफ्तारी के नारे लगाये गये। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई। सोमवार को सुबह से ही सांसद और विधायक बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे थे।
जल्द पकड़े जायेंगे आरोपी : वित्त मंत्री
इधर, घटना को लेकर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने हजारीबाग का दौरा किया। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले का उद्भेदन करेगी और आरोपी पकड़े जायेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now