- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

झारखंड रजत जयंती वर्ष: मोरहाबादी में जब कल्पना सोरेन ने शिल्पा राव का दिया साथ… बिरसा मुंडा और गुरुजी को इस तरह किया गया याद

Kalpana soren and shilpa rao

रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर “रजत पर्व उत्सव” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया तथा झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

शिल्पा राव के गानों पर झूमी रांची

़कार्यक्रम में बालीवुड की मशहूर गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से शमा बांधकर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।देर रात तक श्रोतागण शिल्पा राव के सुरों की गहराइयों में डूबते-उतराते रहे। कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा राव के संग गाना गाकर इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया

See also  शारीरिक संबंध बना लो फ्री में घर बनवा देंगे, सरकारी आवास देने के बदले ग्राम प्रधान पति की गंदी डिमांड

 “रजत पर्व उत्सव” का सांस्कृतिक मंच

राज्य की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक कला और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।शास्त्रीय नृत्य-संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने शमा बांधा। कलाकारों द्वारा झारखंड की विविध सांस्कृतिक विधाओं – अखरा जगान (झूमर), संथाली, कड़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका, सरायकेला छऊ एवं मानभूम छऊ – की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की।

शिबू सोरेन पर विशेष प्रस्तुति

स्मृति- शेष स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, रजत पर्व उत्सव का एक प्रभावशाली और भावपूर्ण आकर्षण रही। इस नाटक ने न केवल उनका जीवन दर्शाया, बल्कि उनके द्वारा झारखंडी समाज के लिए किए गए योगदान और समाज सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी गहराई से उजागर किया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण झारखंड के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागृति और सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जिन्हें इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

See also  सरना धर्म कोड लागू हुए बिना नहीं होने देंगे जातिगत जनगणना, 9 मई को होगा आंदोलन, JMM महासचिव विनोद पांडे का बड़ा बयान

गुरुजी को देख भावुक हुए लोग

उनके आदर्शों ने स्थानीय समुदायों को स्वयं की पहचान बनाए रखने और सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में किए गए गुरुजी के प्रयासों को रेखांकित किया ।इस नाट्य प्रस्तुति में स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को उजागर किया गया, जैसे उनका संघर्ष भावना, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास। कलाकारों ने उनके जीवन के उन महत्वपूर्ण क्षणों को प्रभावशाली अभिनय और संवाद के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन में असीम श्रद्धा और भावुकता उत्पन्न की।

ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में झारखंड की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। लोकप्रिय बैंड “टॉम मुर्मू एंड बैंड” तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक एवं प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने अपने गीतों की प्रस्तुति से मंच पर समां बाँध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा, लोग झारखंडी संगीत और लोकधुनों पर झूमते नजर आए। झारखंड की जनभावनाओं से जुड़े “रजत पर्व उत्सव” ने झारखंड की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर राज्यवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

रजत पर्व उत्सव के अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त  अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक  तदाशा मिश्रा,कला- संस्कृति, खेल, युवा कार्य एवं पर्यटन सचिव  मनोज कुमार,उपायुक्त रांची , श्रीमंजूनाथ भजंत्री, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची,  राकेश रंजन समेत राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

See also  पलामू में अपराधियों ने निवर्तमान पार्षद पति समेत दो को मारी गोली, एक की हालत गंभीर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now