- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड सरकार ने जेड सिक्यूरिटी कवर नहीं दिया, इसलिए रांची नहीं आ सकी सीता सोरेन, BJP का बड़ा आरोप

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहली बार झारखंड आ रही थी। उनके आगमन को लेकर रांची में बीजेपी की ओर से स्वागत की तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच सीता सोरेन का शनिवार को रांची आगमन नहीं हो सका। इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव राज्य सरकार पर सुरक्षा इंतजाम नहीं करने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है।
प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज माननीय विधायिका SitaSorenMLA जी का रांची आगमन तय था। पर सूचना आ रही है कि राज्य सरकार ने उनको जेड सिक्योरिटी कवर के लिए जरूरी इंतजाम देने से मना कर दिया है। जिसके कारण संभवत दौरा टल सकता है। यह हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार का डर दिखा रहा है कि वह बहाने करके सीता जी के दौरे को टालना चाहते हैं।सोरेन परिवार की मां समान बड़ी बहू के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को झारखंड कतई बर्दश नहीं करेगा।
Kind attention
@ECISVEEP
@HMOIndia
@JharkhandPolice

See also  Sita Soren ने शिबू सोरेन से नामांकन करने से पहले मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, मंत्री बसंत सोरेन भी रहे मौजूद

pratul post

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now