Jharkhand Rajya Sabha Chunav Result: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, प्रणव झा हारे, NDA समर्थक परिमल नाथवानी जीते

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2026

Jharkhand Rajya Sabha Chunav Result: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, प्रणव झा हारे, NDA समर्थक परिमल नाथवानी जीते

DESK:  झारखंड से राज्यसभा (Jharkhand Rajya Sabha Election 2026) की सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इंडिया गठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैजनाथ राम को और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी भी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवाणी को 28 और बैजनाथ राम को 31 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले। भाजपा के दो और झामुमो गठबंधन का एक वोट रद कर दिया गया। चुनाव में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत (100%) मतदान सुनिश्चित किया है।

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया गठबंधन के 56 विधायक रहने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पार्टी के प्रत्याशी बैजनाथ राम को दिल्ली भेजने में सफल रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बैजनाश राम को 31 वोट मिले।

See also  JMM के वोट से बैद्यनाथ राम की जीत तय, दूसरी सीट पर प्रणव-परिमल में मुकाबला, बस से विधानसभा पहुंचेंगे NDA विधायक, कमरा नंबर-42 में फैसला

परिमल नाथवानी को प्रथम वरीयता के 28 वोट मिले
भाजपा विधायक प्रदीप कुमार ने बताया कि परिमल नाथवानी को प्रथम वरीयता के 28 वोट मिले, जो उनकी जीत के लिए पर्याप्त है। बताया गया है कि परिमल नाथवानी को 30 वोट मिले, लेकिन इनमें से उनके 2 वोट कैंसिल हो गए। इसके अलावा एक और वोट इनवैलिड हुए हैं। यह वोट किसके पक्ष में गिरा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

चुनाव परिणाम के बाद क्रॉस वोटिंग की आशंका
राज्यसभा चुनाव में सबसे पहले एनडीए और बीजेपी विधायकों ने मतदान किया। अंतिम वोट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला। वहीं, उनसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदान किया। सभी 81 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम के बाद क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि 81 विधायकों में से 3 वोट अमान्य हो गए। बाकी 78 में से 31 वोट झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैजनाथ राम को मिला, 28 वोट एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को मिला, जबकि प्रणव झा को केवल 19 वोट मिले।

See also  इरफान, दीपिका के साथ बैद्यनाथ राम भी मंत्री बनने के रेस में, 12वें मंत्री पद को लेकर बन गई है सहमति, एक मंत्री हो सकते है ड्राप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now