Jharkhand Naxal News: बाजार में हड़िया पी रहे युवक को नक्सलियों ने पहले डंडे से पीटा, फिर कनपटी में मार दी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2024

Jharkhand Naxal News

Jharkhand Naxal News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित लोंजो पंचायत के बीहड़ गांव नचलदा में नक्सलियों ने कनपटी में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। इसके साथ ही युवक की बाइक में आग भी लगा दी। जानकारी के मुताबिक युवक सोनुआ की ओर से अपाची बाइक में नचलदा गांव पहुंचा था।

Odissa के Governor रघुवर दास के बेटे ललित कुमार ने कर दिया कांड,राजभवन के कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की दी धमकी का लगा आरोप

वह स्कूल के पास लगी ग्रामीण हाट में हड़िया पी रहा था। इसी दौरान करीब आधा दर्जन नक्सली हाट में पहुंचे और उससे बातचीत करते हुए उसे डंडे से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में वारदात की सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस व सीआरपीएफ की टीम शुक्रवार की दोपहर को नचलदा गांव पहुंची।

See also  पलामू के 7 साल पुराने कथित अपहरण कांड का खुलासा, पति की प्रताड़ना से छोड़ दिया था घर, भोपाल से बरामद महिला ने पति के साथ रहने से किया इंकार

ढुल्लू महतो फिर विवादों में: महिलाओं से मारपीट मामले को लेकर धनबाद सांसद समेत 11 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जली हुई बाइक जब्त की। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस को संदेह है कि लेवी से जुड़े मामले में हत्या की गयी है। पुलिस के अनुसार, युवक की लाश लोंजो-नचलदा सड़क किनारे पड़ी थी। नक्सलियों ने करीब 200 मीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नचलदा परिसर में युवक की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत

पश्चिमी सिंहभूम जिले में काफी दिनों बाद इलाके में नक्सलियों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर लोगों में दहशत है। इसके पूर्व इसी इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर करीब आधा दर्जन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  22 केंद्रों पर बीपीएससी की दोबारा परीक्षा आज, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

सर्राफा कारोबारी के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, उधार के पैसे को लेकर दोस्तों ने घर बुलाकर की थी हत्या

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now