राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 8, 2026

राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बीजेपी ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को दिया समर्थन

रांचीः झारखंड के दो राज्यसभा सीट पर 18 जून को मतदान होना है। नामांकन के अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। जेएमएम की ओर से पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, कांग्रेस की ओर से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उद्योगपति परिमल नाथवानी ने नामांकन दाखिल किया जिन्हें एनडीए का समर्थन प्राप्त है।
बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। वहीं परिमल नाथवानी के नामांकन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत एनडीए के सभी घटक दल के विधायक मौजूद है। नामांकन दाखिल करने के बाद परिमल नाथमानी ने कहा कि सभी दलों के नेताओं से हमारे संबंध है इसी उम्मीद में मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। 2014 में बीजेपी, आजसू समेत कई दलों के विधायकों ने मेरा समर्थन किया था। विपक्ष के हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर नाथमानी ने कहा कि अभी तो आया हूं मेरे आने से क्या हॉर्स ट्रेडिंग हो जाएगा, 2014 मुझे सबने सपोर्ट किया था, इस बार भी मुझे उम्मीद है कि समर्थन मिलेगा।
वहीं बीजेपी के द्वारा उम्मीदवार नहीं खड़ा करके निर्दलीय परिमल नाथवानी को समर्थन किये जाने पर जेएमएम उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने कहा कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन रांची में थे लेकिन एक उम्मीदवार नहीं दे सके और अब निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन कर रहे है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि बीजेपी का चेहरा सामने आ गया। विधानसभा का संख्याबल हमारे साथ है, हमारे दोनों उम्मीदवार चुनाव जीत रहे है। बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं दिया लेकिन निर्दलीय को समर्थन देकर खरीद-फरोख्त करने की कोशिश हो रही है, ये अपने मंशा में कामयाब नहीं होंगे और जेएमएम-कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत होगी।

See also  झारखंड में बालू की किल्लत होगी दूर, 16 अक्टूबर से घाटों की बढ़ सकती है संख्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now