झारखंड में शीतलहर, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2023

रांची : राज्य में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए सरकार ने सभी प्रकार के स्कूलों को बंद करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
शीतलहर के प्रकोप की वजह से सभी स्कूलों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। इसमें सभी सरकारी और निजी सभी तरह के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को स्कूल अपने आवश्यकता के अनुसार ले सकते है ऐसा निर्देश दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों से झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। 26 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट होने का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में चतरा और गुमला में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जो 5.3 डिग्री है। गढ़वा, खूंटी, लातेहार, पलामू, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में 6.5 डिग्री न्यनतम तापमान दर्ज किया गया है। लोहरदगा में 7.5 डिग्री और हजारीबाग और रामगढ़ का तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है। गोड्डा और जामताड़ा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और राजधानी रांची, बोकारो और साहिबगंज का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा है। वही देवघर धनबाद और गिरिडीह का 11.5 और पाकुड़ जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक किया गया है।

See also  हजारीबाग वन भूमि घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व CO शैलेश कुमार गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now