झारखंड में से’क्स वर्कर की होम डिलेवरी, पुलिस की कार्रवाई पर बदल रहे इलाके

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2024

रांची सेक्स रैकेट खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती थी लड़कियां, होटलों में होता था सप्लाई, बनाए गए थे 5 एजेंट

रांची में धड़ल्ले से देह व्यापार की बात सामने आ रही है। हाई टेक जमाने में इस काम में लिप्त लोग बड़ी चालाकी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। अब तक झारखंड में लड़कियों को होम डिलेवरी भी होने लगी है। इन सबके बीच पुलिस की खुफिया तंत्र और उसकी कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रांची शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रांची पुलिस सेक्स वर्करों को तो पकड़ ले रही है, लेकिन धंधा कराने वाले लोगों का पता नहीं लगा पा रही है। इसी का फायदा उठाकर ऐसे लोग अलग-अलग इलाकों में धंधे चलाते आ रहे हैं।

JRD Tata के जन्मदिन पर विशेष: ईमानदार व्यक्ति के तौर पर याद किया जाना चाहते थे जेआरडी टाटा

चुटिया पुलिस ने हाल के दिनों में जिन सेक्स वर्करों को पकड़ा, उन्होंने गिरोह में शामिल लोगों की जानकारी दी। लेकिन इसके बाद ये लोग पकड़े नहीं जा रहे। पुलिस को पता चला कि साहिल उर्फ राजा सिंह, राज, वासिक, सूरज राणा, समर सिंह और सुजीत लड़कियों को बंगाल आदि राज्यों से लाकर रांची में देह व्यापार करा रहे हैं। इनकी सांठगांठ होटल संचालकों से भी है।

See also  वेस्ट बोकारो में हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम युवक,दोनों पक्षों के बीच तनाव; पुलिस तैनात

व्हाट्सऐप पर ढूंढ़ते हैं ग्राहक गिरोह के लोग ग्राहक खुद ढूंढ़ते हैं। इसके लिए वे लोगों के व्हाट्सऐप पर लड़कियों की तस्वरी भेजते हैं। हामी भरने पर आधा पेमेंट ऑनलाइन ले लेते हैं। इसके बाद ग्राहक को होटल की जानकारी देते हैं। इसके बाद रूम का भाड़ा और शेष रकम सेक्स वर्कर को ऑनलाइन देनी होती है।

Live Dainik से बोले नव नियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार- सारे कयास हो जाएंगे गलत, पक्ष-विपक्ष को लेकर चलेंगे साथ

होम डिलेवरी की व्यवस्था करने वाले प्रशांत फरार

लोअर बाजार थाना पुलिस ने कांटाटोली अरबर रिट्रीट गेस्ट हाउस से सेक्स वर्कर समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि होटल संचालक प्रशांत फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की और रोहित के अलावा सेक्स वर्कर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, विक्की और रोहित संचालक प्रशांत के कहने पर ही ग्राहकों को होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे।

प्रशांत पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार से लड़कियों को लाकर अपने होटल में रखता था। रांची पुलिस जिस क्षेत्र में छापा मार सेक्स वर्कर को पकड़ती है, उसके बाद गिरोह के गुर्गे उस इलाके को छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में धंधा शुरू कर देते हैं। चुटिया, अरगोड़ा के बाद कांटाटोली क्षेत्र में गिरोह ने धंधा शुरू किया था।

See also  चतरा में CCL कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Paris Olympic: पी वी सिंधु ने पहला मैच जीता, मलेशिया की फ़ातिमा को दी मात, रोविंग में बलराज पंवार ने रचा इतिहास

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now