Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला पदक, Manu Bhaker ने रच दिया इतिहास

Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला पदक, Manu Bhaker ने रच दिया इतिहार

डेस्क: भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु ने कांस्य पदक जीता है। मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए। भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा। साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा। कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता।

GTkbkbDbEAEYYS9

Paris Olympic: पी वी सिंधु ने पहला मैच जीता, मलेशिया की फ़ातिमा को दी मात, रोविंग में बलराज पंवार ने रचा इतिहास

मनु का यह दूसरा ओलंपिक है, इससे पहले मनु भाकर ने 2020 में टोक्यों ओलंपिक में डेव्यू किया था लेकिन कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। शूटिंग में भारत को इससे पहले 2004 में राज्यवर्धन सिंह राठौर रजत पदक, 2008 में अभिनव बिंद्रा स्वर्ण पदक, 2012 में विजय कुमार रजत पदक दिला चुके है। मनु पहली महिला भारतीय है जिन्होने भारत को शूटिंग में पदक दिलाया है।

GTkb5T7aYAARRCY

मनु के पदक जीतने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “एक ऐतिहासिक पदक। #ParisOlympics2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई! कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। एक अविश्वसनीय उपलब्धि।”

GTkcZD9W8AAgyd9

“आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की धाकड़ बेटी @realmanubhaker से थी। देश की नाज़ महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस में अपना दम दिखा दिया है।मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता। 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है। हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है।हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई।”

GTkd6KAXIAAIi3u

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को मनु भाकर पर गर्व है। उनकी उपलब्धि कई खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी…”

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now