- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

धनबाद में बीजेपी ने बुलाया था अभिनंदन समारोह, बाबूलाल मरांडी के सामने होने लगी तू-तू मैं-मैं; सम्मान के लिए  भिड़ गए कार्यकर्ता

Dhanbad BJP

धनबाद : बीजेपी में अभी तक को नेताओं में ही अंतर्कलह की खबरें आती रही हैं लेकिन अब कार्यकर्ताओं में भी सिर फुटव्वल की नौतब आ चुकी है । मामला धनबाद का है जहां प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए । कार्यकर्ताओं में आपसी कलह की वजह रही चुनिंदा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना ।

Dhanbad BJP

बाबूलाल के सामने भिड़े कार्यकर्ता

धनबाद के न्यू टाउन हाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने ही यह हंगामा हुआ । धनबाद विधानसभा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया था जिसमें चुनिंदा समर्थकों को सम्मानित करने का आरोप लगा । आपसी कलह की वजह से  आधे घंटे से अधिक समय तक सम्मान समारोह में संग्राम चलता रहा । हालांकि सांसद ढुलू महतो की कोशिशों से  समर्थक शांत हुए प्रदेश अध्यक्ष के भाषण सुनने के लिए राजी हुए ।

See also  सीता सोरेन के तेवर पड़े नरम: BJP अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने किया राजनीतिक सरेंडर, क्या मुलाकात से कड़वाहट हो जाएंगे खत्म!

 

livedainik.com से बोले हफीजुल हसन- मेरी शपथ में नहीं थी कोई गलती, बीजेपी कर रही है मुझे टारगेट; हेमंत विश्वा सरमा और अमर बाउरी ने उठाए हैं सवाल

बाबूलाल ने दिया जीत का मंत्र

बाबूलाल मरांडी ने  कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प के साथ बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्र में निकल जाएं।  बाबूलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की भ्रष्ट सरकार को उखाड़कर बीजेपी की सरकार बनानी है। मुख्य संघर्ष पोलिंग बूथ पर होता है जिसमें हमारे बूथ कार्यकर्ता अपना सब कुछ झोंक देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य का जनादेश ‘इंडिया’ के विरोध में है। झारखंड की जनता ने एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पीएन सिंह भी मौजूद थे ।

See also  झारखंड हाईकोर्ट ने इंटरनेट सेवा फौरन बहाल करने का दिया आदेश, अगली बार ऐसा करने से पहले लेना होगा आदेश

BIG BOSS के घर में जहरीला सांप, खतरे में कंटेस्टेंट्स की जान, वायरल वीडियो मचा में घूमता दिखा सांप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now