झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय में 1000 रुपये की वृद्धि, अब सरकार देगी ईपीएफ का भी लाभ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 29, 2024

पारा शिक्षकों का आंदोलन पहले दिन ही खत्म, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद बनी सहमति

झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने उनके मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की है। राज्य के  61 हजार सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) को सरकार ने 2950 रुपये का एकमुश्त लाभ दिया है। पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के साथ अब उन्हें ईपीएफ का भी लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार अपनी ओर से 1950 रुपये देगी। शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम, विभागीय अधिकारियों और झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बीच हुई वार्ता में यह निर्णय लिया गया।

अब सरकार देगी ईपीएफ का भी लाभ

बैठक में सितंबर में होने वाली कैबिनेट में ईपीएफ का प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया। अगले महीने से ही इसका लाभ देने पर सहमति बनी। राज्य में कार्यरत सभी कोटि के पारा शिक्षक (टेट पास, प्रशिक्षित, अप्रशिक्षित) के मानदेय में समान रूप से एक-एक हजार रुपये बढ़ेंगे और ईपीएफ के लिए उनके बैंक एकाउंट से 1800 (12 प्रतिशत) रुपये कटेंगे, जबकि राज्य सरकार 1950 रुपये (13 प्रतिशत) देगी। इस आधार पर ईपीएफ में हर महीने एक पारा शिक्षक के नाम पर 3750 रुपये जमा होंगे।

See also  खूनी बैठकः चोरी के शक में रांची में मां के सामने बेटे को पीट-पीटकर मार डाला; 7 गिरफ्तार

जामताड़ा SP का पोस्टिंग के 24 घंटे के अंदर हुआ तबादला, निधि द्विवेदी का मंगलवार को किया गया था तबादला

बैठक में आकलन परीक्षा पास सहायक अध्यापको को जेटेट के समतुल्य लाभ देने को लेकर भी आश्वासन दिया गया। इसका प्रस्ताव विधि विभाग को भेजा जाएगा। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी कि सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 मे संशोधन कर सीटेट को जेटेट के समतुल्य लाभ दिया जायेगा।

आकलन परीक्षा से प्रभावित 5000 पारा शिक्षकों के त्रुटिपूर्ण उत्तर का अंक का निष्पादन कर रिजल्ट जारी होगी। अनुकंपा में संशोधन करते हुए अनुबंध स्तरीय पदों पर 30 प्रतिशत आरक्षण पारा शिक्षकों के परिजनो को दिया जाएगा। वार्ता में मुख्य रूप से विधायक सुदिव्य सोनू, राजेश कच्छप, अमित यादव, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक आदित्य रंजन आदि मौजूद थे।

चंपाई सोरेन ने JMM और मंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा इस्तीफा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now