धमकी और मारपीट का आरोपी भैरव सिंह को चाहिए रिहाई, कट्टर हिंदूवादी नेता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

धमकी और मारपीट का आरोपी भैरव सिंह को चाहिए रिहाई, कट्टर हिंदूवादी नेता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

रांची: खुद को हिन्दुत्व एक्टिविस्ट बताने वाला भैरव सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट में एक आपराधिक रिट याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है । भैरव सिंह ने रिहाई और मुआवजे की मांग की है । भैरव सिंह याचिका में कहा है कि पुलिस ने उसे बिना कारण बताए गिरफ्तार कर लिया है ।

भैरव सिंह को क्यों किया गया गिरफ्तार

भैरव सिंह को 19 जुलाई, 2025 को चुटिया थाना केस नंबर 125/2025 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन पर आरोप है कि उन्होंने 25 मई, 2025 को स्मार्ट बाजार पार्किंग में एक व्यक्ति की पिटाई की और उसे रैकेटियरिंग के लिए धमकाया। याचिका में दावा किया गया है कि गिरफ्तारी के समय पुलिस ने भैरव सिंह या उनके परिवार को गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया, जो कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है।

भैरव सिंह पहले भी कई तरह के आरोप लगते रहे हैं । झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उसे 20 दिनों के लिए जिलाबदर किया गया था । यही नहीं 2021 में हेमंत सोरेन का काफिला रोकने का भी आरोप है।

See also  वट सावित्री के दिन पत्नी के हाथों पति की पिटाई, सालियों ने भी जीजा पर किया हाथ-साफ

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now