झारखंड में बढ़ सकती हैं इंडिया गठबंधन मुश्किलें? RJD के बयान से टेंशन; आज उठेगा पर्दा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 20, 2024

tejashwi_Yadav

झारखंड विधानसभा चुनाव की राजनीतिक पारा हाई हो गया है। एक ओर जहां भाजपा ने अपने घटक दलों के साथ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं इंडिया गठबंधन ने भी अपनी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सार्वजनिक कर दिया। झामुमो और कांग्रेस ने ही सिर्फ आपस में अपनी सीटें तय कर ली। सीटों के तालमेल के लिए राजद (RJD) और माले का इंतजार नहीं किया।

रांची पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत बिहार आरजेडी के आला नेता रांची में बैठक करते रहे, वहीं झामुमो और कांग्रेस ने अपने पाले में 70 सीटें रखते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। घटक दल राजद और माले के खाते में 11 सीटें निर्धारित कर दीं। सीटों के बटवारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कांग्रेस और राजद की सीट बढ़ोतरी का दवाब काम नहीं आया।

सूत्र बताते हैं कि 33 सीटों की दावेदारी करने वाली कांग्रेस को 29 या इससे भी कम सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं 10 से ज्यादा सीटों पर दावा ठोंकने वाले राजद को भी पिछली बार की तरह सात सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। झामुमो 43 सीटें लेता है जो कांग्रेस के खाते में 27 सीटें ही आ पाएंगी।

See also  झारखंड आंदोलनकारी की लाश डोभा में मिली, बेटे ने जताई हत्या की आशंका, मृतक रह चुके है JMM के प्रखंड अध्यक्ष

केवल दो सीटों पर सस्पेंस, झारखंड में भाजपा ने पहली लिस्ट में टुंडी और बरहेट से क्यों नहीं उतारा प्रत्याशी

आरजेडी ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की है और शनिवार की देर रात झामुमो- कांग्रेस पर अपने खाते में और अधिक सीटें देने का दबाव भी डाला। उल्लेखनीय है कि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 43, कांग्रेस ने 31 और राजद ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी दिए थे। महत्वपूर्ण बात यह कि सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन के चारों घटक दलों की औपचारिक बैठक आज तक नहीं हुई।

सूचना के अनुसार आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। इसमें सीट शेयरिंग को लेकर राजद अपना पक्ष स्पष्ट करेगा। मनोज झा ने पहले ही सीट शेयरिंग पर अपनी नाराजगी जताई है। राजद का कहना है कि 18-20 सीट पर तैयारी की है।

कांग्रेस की प्रदेश कमेटी कभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ तो कभी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ सीट शेयरिंग पर चर्चा करती रही। शुक्रवार की देर रात रांची पहुंचे राजद के तेजस्वी यादव के साथ भी बातचीत हुई। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन के चारों घटक दल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेता एक साथ नहीं बैठ सके।

See also  पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की, 24,000 करोड़ के बजट के साथ पीएम-जनमन लॉन्च

कौन हैं मुनिया देवी, जिन्हें भाजपा ने कल्पना सोरेन के खिलाफ गांडेय से मैदान में उतारा

इंडिया गठबंधन के प्रमुख सहयोगी झामुमो और कांग्रेस के बीच 70 सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद राजद ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। गठबंधन में किसी तरह का पेंच न फंसे, इसे लेकर शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सभी सहयोगी दलों की बैठक बुलाई गई। इस मौके पर राजद और वाम दलों ने अपनी बातों को प्रमुखता से रखा। राजद अभी भी 10 सीटों से कम पर बात मानने को तैयार नहीं है। राजद के अंदरुनी सूत्रों की मानें तो गठबंधन में अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो पार्टी के पास और भी विकल्प खुले हुए हैं।

माले के राज्य सचिव मनोज भकत का कहना है कि पार्टी का छह से सात सीटों पर दावा है। हालांकि उन्होंने सीटों के नाम सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन जो जानकारी सामने आई है, उसके तहत पार्टी के हिस्से में अभी सीटिंग सीट बगोदर के अलावा निरसा, सिदरी कंफर्म है। अपने मजबूत जनाधार को देखते हुए पार्टी का दावा धनवार और जमुआ सीट पर भी है। इन सीटों पर पार्टी अड़ी हुई है। कई विकल्प खुले हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी इस बात को स्पष्ट किया है। मिल रही खबरों के मुताबिक, राजद रविवार सुबह 11 बजे प्रेस वार्ता करेगा। सांसद मनोज झा इस दौरान पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

See also  झारखंड में भाजपा का एक्शन शुरू, खराब प्रदर्शन वाले विधायकों का टिकट...

बस ने टेंपो को मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now