झारखंड में 11 IAS अधिकारियों का तबादला, उत्कर्ष कुमार रांची सदर के SDO बनाये गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 21, 2023

 

रांची : झारखंड में 11 आईएएस का तबादला कर दिया गया है, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रांची सदर के एसडीओ पद पर तैनात दीपक कुमार दूबे का तबादला गिरिडीह उप विकास आयुक्त के रूप में किया गया है। पदस्थापन हेतू प्रतिक्षारत उत्कर्ष कुमार को रांची सदर का नया एसडीओ बनाया गया है।

चास के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह शेखावत को लोहरदगा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। कोडरमा में तैनात संदीप कुमार मीणा को चाईबासा का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। पदस्थापन हेतू प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

आशीष गंगवार को पलामू के हुसैनाबाद का एसडीओ नियुक्ति किया गया है। विस्पुते श्रीकांत यशवंत को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है। ओम प्रकाश गुप्ता को चास का एसडीओ बनाया गया है। सन्नी राज को चतरा के सिमरिया का एसडीओ बनाया गया है। अनिमेश रंजन को चाईबासा अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया और श्रीमति रिया सिंह को कोडरमा का एसडीओ बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

See also  फुटपाथ पर पत्नी की लात-घूंसों पिटाई, मथुरा कोर्ट पहुंचे दंपती के बीच लड़ाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now