अस्पताल से अचानक निकला मरीज, तालाब में छलांग लगाकर दी जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 1, 2024

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज ने सड़क के दूसरी ओर स्थित साहेब बांध में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की है। शनिवार को पुलिस के मौजूदगी में स्थानीय मछुआरों ने ट्यूब और जाल की मदद से साहेब बांध से मरीज का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

तालाब में छलांग लगाकर दी जान

नर्सिंग होम में इलाजरत 47 वर्षीय मरीज हरिहर प्रसाद कोइरी उर्फ प्रेम मुरी के कोकोराना गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलने पर कुछ लोग रात में ही जमा हो गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। वहीं कुछ स्थानीय लोग मरीज को बचाने के लिए रात के अंधेरे में तालाब में कूद गए, परंतु प्रेम का पता नहीं।

बिहार के नये मुख्य सचिव बने अमृत लाल मीणा, कई IAS अधिकारियों का तबादला

See also  JPSC Result: दो सगी बहनों का कमाल, पहले प्रयास में पाई सफलता, बेटा ना होने पर माता-पिता को मिलते थे ताने

प्रेम के परिजनों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी अचानक उसने अस्पताल से निकलकर तालाब में छलांग लगा दी। सिल्ली पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है कि अस्पताल से मरीज किस परिस्थिति में निकला और उसे कब भर्ती किया गया था और उसकी छुट्टी हुई थी या नहीं।

अस्पताल ने क्या बताया

इधर, अस्पताल संचालक डॉ मेजर मदन महतो ने बताया कि अस्पताल से उसकी छुट्टी कर दी गई थी, निकलने के क्रम में उसने तालाब में छलांग लगाई थी। जबकि परिजन अस्पताल संचालक के इस बयान को गलत बता रहे हैं उनका कहना है इलाज के दौरान वह भर्ती था हमने छुट्टी नहीं कराई थी। पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा था मरीज

मरीज हरिहर प्रसाद कोइरी को गुरुवार की दोपहर में उसके परिवार वाले सर्दी, खांसी और हल्का बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ महीने से वह विक्षिप्त की तरह हरकत कर रहा था जिसका इलाज रांची में कराया जा रहा था।

See also  बीवी-बच्चे के खर्च से बचने के लिए खुद को बताया बेरोजगार, RTI में सच सामने आया तो कोर्ट भी हैरान

चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदान की तारीख बदली, एक की जगह अब पांच अक्टूबर को होगा चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now