कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 3 साल पहले ही शुरू हुआ था करियर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2026

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 3 साल पहले ही शुरू हुआ था करियर

डेस्कः टीवी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मायानगरी मुंबई में टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने आत्महत्या कर ली है। ये न्यूज जैसे ही सामने आई है, फैंस और सेलेब्स के होश उड़ गए हैं। संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संचिता ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संचिता की उम्र 30 साल बताई जा रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, हर कोई स्तब्ध है।
तीन साल पहले यानी 2023 में संचिता ने बतौर कंटीन्यूटी आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कम समय में ही नाम कमा लिया था और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थीं। वे विकी कौशल की 800 करोड़ी फिल्म छावा में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस के निधन के बाद फैंस काफी शॉक्ड हैं और सभी ये जानना चाह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने आखिर ये कदम क्यों उठाया।
पुलिस जानकारी में क्या सामने आया?
सूत्रों के मुताबिक ये घटना कल शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री अपने माता-पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थीं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर यह अकेली थीं। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।एक्ट्रेस को भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा समय नहीं हुआ था लेकिन इसके बाद भी वे फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हो गई थीं। एक्ट्रेस को कम उम्र में ही बड़ा एक्स्पोजर मिला था और वे ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा में दिखी थीं। वे मनोज बाजपेयी की फिल्म साइलेंस 2 में भी नजर आई थीं। संचिता ने साजन घर, कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और दिलवाली दूल्हा ले जाएगी जैसे शोज में काम किया था। सबसे शॉकिंग बात ये है कि 2020 में इसी तारीख को सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी।संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं।

See also  पहलगाम टेरर अटैक के बाद धनबाद में ATS की बड़ी कार्रवाई, हिज्ब उत-तहरीर का पांचवां संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, 1 साल पहले जेल से निकला था बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now