चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदान की तारीख बदली, एक की जगह अब पांच अक्टूबर को होगा चुनाव

चुनाव आयोग का एक्शनः झारखंड की 7 पार्टियों सहित 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन खत्म

दिल्ली: चुनाव आयोग ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी है। आयोग ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है और तदनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।चुनाव आयोग ने कहा कि बिश्नोई समाज के त्यौहार को देखते हुए तारीख में बदलाव किया गया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तिथि 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर करने के चुनाव आयोग के फैसले पर कहा, “हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन इससे साफ पता चलता है कि भाजपा अपनी हार से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है पर इससे क्या होगा। जनता ने भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है…”

ec

- Advertisement -
LD-advertisement
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now