रांचीः झारखंड के विधि विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में बड़े कानूनी और प्रशासनिक फेरबदल के बीच, अपर महाधिवक्ता ( एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया। सचिन कुमार ने पद छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

बताते चलें कि राज्य के विधिक गलियारे में पिछले 24 घंटों से हलचल तेज है। इससे ठीक एक दिन पहले, रविवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। लगातार दो बड़े विधिक अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब राज्य की नई कानूनी टीम को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।







