Jharkhand के सभी थानों में होंगी महिला पुलिसकर्मी, DGPअनुराग गुप्ता का बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 16, 2024

Jharkhand के सभी थानों में होंगी महिला पुलिसकर्मी, DGPअनुराग गुप्ता का बयान

रांची:DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि जल्द ही अब हर पुलिस थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी होंगी ,इसे लेकर पुलिस विभाग तैयारी कर रहा है, जल्द ही सरकार के स्तर पर इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में महिला पुलिस अधिकारी के रहने से किसी भी महिला को अपनी समस्याएं बताने में झिझक नहीं होगी वे खुल कर अपनी बात रख पाएंगी।इस कदम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता पुलिस मुख्यालय सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए बनाया जाएगा महिला फोरम

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड में पुलिस सेवा से जुड़ी हर रैंक की महिला अधिकारियों के लिए महिला फोरम बनाया जाएगा, ताकि महिलाएं अपनी समस्याएं चाहे व्यक्तिगत हों या आधिकारिक, उसे सामने रख पायेंगी।

See also  बिहार में DSP के ठिकाने पर विजलेंस की रेड, EOU ने Executive Engineer के घर पर की छापेमारी

शौर्य सभागार, जैप वन में किया जाएगा प्रथम दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन, 2024 का आयोजन

उन्होंने बताया कि आगामी 23 और 24 अगस्त को महिला पुलिस अधिकारियों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 2024 किया जाएगा। ये झारखंड पुलिस की नई पहल है। यह सम्मेलन शौर्य सभागार, जैप वन में किया जाएगा।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह महिलाओं का कार्यक्रम है। इसमें पुलिस सेवा की सभी रैंक की महिलाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा से जुड़ी महिला अधिकारियों और महिला कर्मियों को उचित सम्मान मिले। उन्हें सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिया जाए, ये झारखंड सरकार का लक्ष्य है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगा विचार-विमर्श

एडीजी सुमन गुप्ता ने जानकारी दी कि झारखंड में पहली बार महिला पुलिस सम्मेलन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों के प्रमुख संस्थाओं से महिला डेलिगेट्स को बुलाया जाएगा। जो महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

See also  लोहरदगा में हार्डकोर नक्सली ललिंद्र महतो गिरफ्तार, CPI (M) का वांछित नक्सली हत्थे चढ़ा

112 QR code अभियान का मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

वहीं अनूप बिरथरे ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे 112 QR code अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी सेवा है, जिसमें पुलिस सहायता, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन, मेडिकल इमरजेंसी व किसी भी आपात स्थितियों में शिकायत दर्ज करा सकते हैं और मदद ले सकते हैं। डायल-112 ऐप को मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इस अभियान को अच्छा रिस्पांस मिला। लोग अब इसका प्रयोग कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now