महाअष्टमी के दिन बड़ा हादसा, रामगढ़ में ट्रक ने 4 लड़कियों को रौंदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 11, 2024

रांची में रामपुर रिंगरोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ जिला में महाअष्टमी पूजा के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। रांची-पटना रोड पर शहर के पटेल चौक के पास एक ट्रक की चपेट में आकर तीन लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। सभी लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई गई है। इसके पहले भी इसी चौक से थोड़ी दूर पहले एक मालवाहक वाहन की चपेट में आकर एक युवक की भी जान चली गई।

हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

बताया जा रहा है कि हाईवे पर रांची की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पटेल चौक के ठीक पहले मुर्रामकला गांव के पास पलट गया। उसी वक्त रामगढ़ के प्रसिद्ध महामाया मंदिर में महाअष्टमी की पूजा करने जा रही चार लड़कियां दुर्घटनाग्रस्त होकर लुढ़कते ट्रक के नीचे आ गईं। इनमें से एक मनीषा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनमें से दो ने दम तोड़ दिया।

See also  पंकज धीर के निधन से टूटी पत्नी, बेटे निकितिन ने संभाला; इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर करेंगे JMM नेताओं के साथ बैठक

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ के एसडीपीओ परमेश्वररामगढ़ प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे आई लड़कियों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लड़कियों के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में जुट आए। इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन हैं बाबूलाल जी,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आखिर ऐसा क्या कह दिया जिस पर बिफरी गांडेय विधायक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now