लातेहार, हुसैनाबाद , भवनाथपुर में योगी आदित्यनाथ की सभा, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2024

योगी आदित्यनाथ

हुसैनाबादः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भवनाथपुर, हुसैनाबाद, पांकी और लातेहार में विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, आज देश का हर राजनीतिक विश्लेषक बोल रहा है कि 23 नंबर को झारखंड में कमल खिलने जा रहा हैे। उन्होने हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि, हरियाणावासियों ने विकास के आधार पर तीसरी बार कमल खिलाने का काम किया है।

सीएम योगी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछले 5 सालों से प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार और अराजकता को देखा है। लेकिन दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में लोक कल्याणकारी और विकास के कार्य हो रहे हैं।

कल्पना सोरेन की रैलियों में उमड़ी भीड़ से घबराई बीजेपी ? लातेहार, तोरपा के लिए हेलीकॉप्टर नहीं दिया गया उड़ने, फ़ोन से रैली संबोधित किया

सीएम योगी ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कह कि, कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए खतरा है। तीन परिवार गरीबों को लूट रहे हैं, एक परिवार रांची में बैठा है-दूसरा पटना में बैठता है और तीसरा परिवार दिल्ली में बैठता है। ये तीनों परिवार सिर्फ अपने परिवारवाद का विकास करते है गरीबों और दलितों का नहीं। झारखंड में लूटेरी सरकार ने भू-माफियाओं का अड्डा बना रखा है, घुसपैठिओं को वोट बैंक के लिए अराजकता फैलाने की छूट दे रखी है।

See also  वोट परसेंट के आंकडों में देरी और चुनाव प्रचार में धर्म के इस्तेमाल की शिकायत करेगा ‘INDIA’ 9 मई को तीनों चुनाव आयुक्तों से होगी मुलाकात

जेएमएम के घोषणापत्र में बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगों को 2500 रुपए की पेंशन, खतियान आधारित आरक्षण का एलान, शिबू सोरेन ने किया लॉन्च

योगी ने कहा कि, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन सिर्फ भाजपा ही दे सकती है। सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत हर महीने बहनो-माताओं को 2100 रुपए देने का काम करेंगे। लक्ष्मी जोहार योजना के तहत 500 रुपए में गैस का सिलेंडर देने का काम करेंगे, इसके अलावा साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को 2 हजार रुपए महीने 2 साल तक भत्ता दिया जाएगा। 21 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now