सांवली कहकर पत्नी को घर से धक्के मारकर निकाला, पति ने रचाई दूसरी शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2024

आदिवासी महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर कर पीड़ित के बेटे को भेजा

झारखंड के गिरिडीह से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी को धक्का मारकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि सांवली होने के चलते वह अक्सर उसे उलाहना देता था। आरोपी ने महिला को घर से निकाल कर दूसरी शादी कर ली। यह बेंगाबाद की घटना है।

जानकारी के मुताबिक, इंसाफ के लिए पीड़िता देवीपुर थाना पहुंची, लेकिन थाना में इंसाफ मिलने की बजाय उसे फटकार मिली। तब पीड़िता सोमवार को इंसाफ के लिए बेंगाबाद थाना पहुंची और पुलिस को आवेदन देकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा से जुड़ा हुआ है।

ट्रक चला रहे क्या? पाकिस्तानी एयरलाइन के पायलट ने ऐसा क्या किया कि लोग पूछने लगे सवाल, VIDEO

पीड़िता सुजिता देवी ने कहा कि वर्ष 2016 में देवघर जिला के देवीपुर थाना अंतर्गत चितरपुर के सहदेव मंडल के पुत्र मनोज मंडल के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में कुछ माह तक ठीक से रही। फिर पति रंग सांवली होने की बात कह उलाहना देने लगा। कहा कि परिजन से एक लाख रुपए मांग कर दो। तब तुम्हें रखेंगे ,अन्यथा दूसरी शादी रचाने की धमकी देने लगा।

See also  आज मेगा नॉमिनेशनः हेमंत, कल्पना, चंपाई, बाउरी, मीरा मुंडा, सरयू राय, जयराम महतो करेंगे नामांकन

इसी बीच उसने दूसरी शादी रचाकर उसे ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता का कोई संतान भी नहीं है। परिजनों ने इस मामले को लेकर पंचायत भी की, लेकिन उसने पंचों की बात नहीं मानी। इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट से उसकी विदाई भी कराई गई। कुछ दिन ससुराल में रखने के बाद उसे ससुराल से निकाल दिया गया।

OMG एक दूल्हे ने 5 लड़कियों की भरी मांग! वायरल वीडियो का क्या है सच?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now