- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ट्रक चला रहे क्या? पाकिस्तानी एयरलाइन के पायलट ने ऐसा क्या किया कि लोग पूछने लगे सवाल, VIDEO

pakistani_pilot_viral_video

हाल में ही पाकिस्तान के एक विमान हुई अजीब घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान की एयरलाइन के विमान के पायलट ने उड़ान भरने से पहले प्लेन की विंडशील्ड खुद साफ की और इस दौरान उसने अपने शरीर का आधा हिस्सा प्लेन की खिड़की से बाहर निकाल लिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों ने इस वीडियो पर खूब कमेंट किया।

यह घटना पाकिस्तान के एक विमानन हब की बताई जा रही है जहां पायलट ने विमान के सभी सिस्टमों की जांच के बाद विंडशील्ड की सफाई खुद करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि विमान सऊदी अरब का जेद्दाह एयरपोर्ट जाने वाला था। पायलट ने विंडशील्ड को पूरी तरह से साफ करने के लिए विमान की खिड़की को नीचे किया और अपने शरीर को बाहर निकालकर कांच की सफाई शुरू कर दी।

इस वायरल वीडियो को ‘घर के कलेश’ नाम के अकाउंट ने एक्स पर पोस्ट किया। वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा और कई यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “पायलट तो विमान उड़ाते हैं, आप ट्रक चला रहे हैं क्या?” वहीं, एक अन्य ने कहा, “विंडशील्ड की सफाई का काम तो अन्य कर्मचारियों का होता है। शायद पायलट को उनके काम में संतोष नहीं था, इसलिए उन्होंने खुद ही यह काम कर दिया।”

See also  NEET Paper Leak 2024 को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, तेज गर्मी ने बिगड़ी छात्र की तबियत,पुलिस ने चटकाई लाठियां

वास्तव में इस तरह के काम विमानन सुरक्षा मानकों के संदर्भ में अनौपचारिक माने जाते हैं। पायलट का काम विमान के संचालन और सुरक्षा से संबंधित होता है, जबकि विमान की बाहरी सफाई का जिम्मा अन्य सफाई कर्मियों पर होता है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान के लिए एयरलाइन संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान को एयरलाइन चलाने के लिए मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now