OMG एक दूल्हे ने 5 लड़कियों की भरी मांग! वायरल वीडियो का क्या है सच?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 5, 2024

viral_video_dulha_dulhan

एक दूल्हा और 5 दुल्हन… दूल्हे ने एक-एक करके सभी लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिया। यह देखकर आप भी चौक गए होंगे। सोशल मीडिया पर ‘अनोखी शादी’ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग आश्चर्य जताते हुए इस वीडियो के शेयर कर रहे हैं। कुछ इसे मजाक समझ रहे हैं तो कुछ इसे सच मान रहे हैं। हर कोई इस वीडियो की सच्चाई जानना चाहता है। लाइव दैनिक ने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया। जो पता चला उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं इसका सच क्या है।

वायरल वीडियो में क्या है

करीब 52 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब आदि पर खूब वायरल हो रहा है। हो सकता है कि आपको भी किसी ने वॉट्सऐप पर भी यह वीडियो भेजा हो। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सफेद शेरवानी पहना दूल्हा शादी के जोड़ों में सजीं 5 दुल्हनों से घिरा बैठा है। वह हाथ में सिंदूर लेकर एक के बाद एक सभी की मांग भरता है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII झारखंड का प्रतिनिधिमंडल, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

इसके बाद पांचों दुल्हन उसका पैर छूटकर आशीर्वाद लेती हैं। सात फेरे लेते हुए भी इनका एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को कई लोग साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने इसमें धार्मिक तड़का भी लगा दिया और एक्स पर लिखा, ‘मुसलमानों की 4 बीवियां और 40 बच्चे की बातें करने वाले अंधभक्तों देखो एक संस्कारी कैसे 5 लड़कियों से एक साथ विवाह किया।’

वीडियो का जाने सच

वीडियो को ध्यान से देखने पर इस पर ‘Actor Brajesh’ का वॉटरमार्क दिखता है। जब हमने इस नाम को इंस्टाग्राम पर सर्च किया तो ब्रजेश तिवारी नाम के एक एक्टर की इंस्टाग्राम आईडी (@actorbrajesh07) तक पहुंचे। इस आईडी पर कई डांस और एक्टिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे एक्टर अलग-अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। थोड़ा और खंगालने पर हमने वह वीडियो भी मिल गया जिसे वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने 9 सप्ताह पहले शेयर किया था। ब्रजेश को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं तो यूट्यूब पर उनके 13 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। ब्रजेश ने अपने फेसबुक पर परिचय में बताया है कि वह मनोरंजन के उद्देश्य से वीडियो बनाते हैं।

See also  चंपाई पर इशारों इशारों में हेमंत सोरेन ने कसा तंज, 'आदिवासी-मूलवासी के लोग दूसरे पार्टी के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं'

एक दूल्हा और 5 दुल्हन वाला वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें शादी का सिर्फ अभिनय किया गया है।

वायरल वीडियो यहां देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now