झारखंड का राज्यपाल बनने पर संतोष गंगवार को बधाई देने वालों का लगा तांता, राज्य की जनता के नाम दिया संदेश

झारखंड का राज्यपाल बनने पर संतोष गंगवार को बधाई देने वालों का लगा तांता, राज्य की जनता के नाम दिया संदेश

रांची: उत्तप्रदेश के बरेली से पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के अगले राज्यपाल बन रहे है। राज्यपाल बनने की सूचना के बाद संतोष गंगवार के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। लोगों का प्यार और समर्थन देखकर संतोष गंगवार अभिभूत हो गए है और शुभकामना देने के लिए लोगों का आभार जता रहे है।

झारखंड का राज्यपाल नियुक्ति होने के बाद मीडिया से बात करते हुए संतोष गंगवार ने कहा कि यह एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है और मैं राज्यपाल की भूमिका और जिम्मेदारियों को पहचानता हूं। इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में शासन-प्रशासन सुचारु रूप से चले यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है। ठीक से काम करना राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है और नेतृत्व करना मेरी जिम्मेदारी है

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल, कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए
राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल बनाये जाने की अधिूसचना जारी होने के बाद संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरी पूरी यात्रा के दौरान उनके अटूट समर्थन और मार्गदर्शन के लिए हमारी पूरी पार्टी नेतृत्व को विशेष धन्यवाद। यह नई जिम्मेदारी हमारे महान राष्ट्र के मूल्यों और सिद्धांतों और हमारे नेताओं के मुझमें विश्वास का प्रमाण है।

See also  IG का बेटा बनकर वीआईपी सुविधा लेता था आनंद, झारखंड-बिहार में अफसरों को बनाया निशाना

लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा
मैं समर्पण, निष्ठा और प्रगति की दृष्टि से झारखंड के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आइए हम सब मिलकर अपने राज्य और देश के लिए एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य का निर्माण करें।आपके निरंतर समर्थन और आशीर्वाद के लिए आप सभी को धन्यवाद। जय हिन्द!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now