झारखंड में नौकरियों की बारिश, 29 नवंबर को 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 30, 2025

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष नवंबर महीने में पूरा कर रहा है। सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर हेमंत सोरेन राज्य के अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण करने वाले है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि राज्य में जल्द ही नौकरियों की बारिश होने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 नवंबर को सहायक आचार्य सहित विभिन्न पदों के लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। 18 नवंबर को शुरू हो रहे आपकी योजना-आपकी सरकार कार्यक्रम का इस दिन समापन होना है। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। इस अवसर पर रांची में आयोजित होनेवाले एक बड़े कार्यक्रम में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

झारखंड में मोंथा का दिखा असर, ठंड ने पकड़ा जोर, आज 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, उनमें सहायक आचार्य के लगभग आठ हजार अभ्यर्थी भी सम्मिलित हैं। पहले यह कार्यक्रम छह नवंबर को सरायकेला में आयोजित होनेवाला था। अब यह कार्यक्रम रद कर 29 नवंबर को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया।इस कार्यक्रम में जेपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित विभिन्न सेवाओं के 342 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है।इनके अलावा दंत चिकित्सकों एवं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। कार्मिक, उद्योग, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

See also  जमशेदपुर की हाइको इंजीनियरिंग पर ईडी की छापेमारी, हरियाणा के विधायक से जुड़ा है मामला, बैंक से 1392 करोड़ के फ्रॉड का केस

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,”अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025″कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का दिया न्योता
29 नवंबर को राज्य के सभी जिलों के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों में गणित-विज्ञान, भाषा और सामाजिक विज्ञान के सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। बताते चलें कि राज्य सरकार ने दो चरणों में 1218 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा है।इसमें 1040 गणित-विज्ञान के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को और गोड्डा के 170 इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया है।अब छठी से आठवीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य में गणित-विज्ञान विषय के 414, भाषा के 813, सामाजिक विज्ञान के 2,718 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

शराब घोटाला में IAS मनोज कुमार से पूछताछ, ACB ने मुकेश कुमार को आज किया तलब
वहीं, पहली से पांचवीं के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 4,263 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना है। इसके अलावा सहायक आचार्य के संशोधित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग और प्रमाणपत्रों के जांच के बाद साथ में ही नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

See also  प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now