बोकारो में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, कहा-छोटी छोटी जातियों में तोड़ना चाहती है विपक्ष, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

बोकारो में PM मोदी ने खेला OBC कार्ड, कहा-छोटी छोटी जातियों में तोड़ना चाहती है विपक्ष, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले बोकारो में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। पीएम मोदी ने ओबीसी वोट बैंक को नजर में रखते हुए विपक्ष पर ओबीसी को जातियो और उप जातियों में तोड़ने का आरोप लगाया उन्होने नारा लगाते हुए कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

बंटोगे तो कटोगे: BJP कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड पर छपवाया योगी का नारा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा…ST समाज बिखरा रहा… OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ… कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई।1990 में OBC समाज को आरक्षण मिला।OBC की अलग-अलग जातियों का संख्या बल एक साथ जुड़ गया, उसके बाद से कांग्रेस आज तक लोकसभा में 250 सीटें भी नहीं जीत पाई है।इसलिए कांग्रेस OBC की इस सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है और इस ताकत को तोड़कर OBC को सैंकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है।कोई नहीं चाहता है कि समाज बिखरे, समाज छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए।इसलिए हमें ये हमेशा याद रखना है – एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली के योजना को काउंटर करते हुए कहा कि वो झारखंड में लोगों का बिजली बिल जीरो करेंगे। उन्होने कहा कि वो बिजली का बिल जीरो करेंगे, खजाना लूटाकर नहीं, नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करके नहीं करेंगे बल्कि पीएम सूर्यगढ़ मुफ्त फ्री बिजली योजना देशभर में शुरू हो चुकी है। आप अपने घर पर सोलर पैनल लगाएंगे, आपकी दिल्ली में बैठी हुई सरकार हर घर को 75 हजार से 80 हजार रूपया सोलर पैनल लगाने के लिए देगी। आप अपने घर में 300 यूनिट बिजली पैदा करिये, अगर आप ज्यादा बिजली पैदा करेंगे तो सरकार आपसे बिजली खरीदेगी और सरकार आपको पैसा देगी। पहले बिजली के लिए आप पैसा देते थे आने वाले समय में सरकार आपको पैसा देगी।अब झारखंड भाजपा ने यहां 'गोगो दीदी योजना' का वादा किया है। झारखंड की मेरी माताओं-बहनों को ये मोदी की गारंटी है कि सरकार बनने के बाद 'गोगो दीदी योजना' लागू हो जाएगी। इस योजना से हमारी माताओं-बहनों के बैंक खातों में सीधे पैसे जाएंगे।झारखंड की हमारी बहन-बेटियों का जीवन आसान हो, ये मेरी प्राथमिकता है। हमारी सरकार की योजनाओं से बहनों को शौचालय मिले, बैंक में खाते खुले, गर्भावस्था के दौरान सीधे उनके खाते में पैसा पहुंचा है।

 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।हम झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने भी खुलवा रहे हैं।सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था....आज से 10 साल पहले, 2004 से 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, मैडम सोनिया जी सरकार चलाती थीं और मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री के रूप में बिठाया था। उस समय केंद्र सरकार ने झारखंड को 10 साल में बड़ी मुश्किल से 80 हजार करोड़ रुपये दिए थे। 2014 के बाद दिल्ली में सरकार बदली, आपने अपने इस सेवक मोदी को सेवा करने का मौका दिया और बीते 10 साल में हमने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं।
हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया... इससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।हम पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे झारखंड के किसानों के बैंक खातों में भेजते हैं और पूरे के पूरे उन्हें मिलते हैं।ऐसे ही हाइवे, रेलवे और एयरपोर्ट के कितने ही काम होते हैं, जिसपर केंद्र सरकार सीधे खर्च करती है, किसी को बीच में से कट करने का मौका ही नहीं मिलता।
झारखंड में भी हमारी सरकार ने लाखों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।अब आपने भाजपा-NDA सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।
मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे।आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।

सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में भाजपा के पक्ष में प्रचंड आंधी चल रही है।छोटा नागपुर का ये पठार भी कह रहा है : रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-NDA सरकार।भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है - हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे।ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड राज्य के निर्माण के विरोधी रहे हैं।भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज की सुविधा हो, पढ़ाई की सुविधा हो, सिंचाई के लिए पानी मिले, बुढ़ापे में दवाई मिले।लेकिन JMM सरकार के पिछले 5 साल में आपके हक की ये सुविधाएं JMM और कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं।आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं, और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं।अब आपने भाजपा-NDA सरकार बनाने का निर्णय कर लिया है।मैं आपसे वादा करता हूं कि सरकार बनने के बाद इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हम अदालत में पूरी लड़ाई लड़ेंगे।आपके हक का पैसा आप पर ही खर्च होगा, आपके लिए खर्च होगा, आपके बच्चों के भविष्य के लिए खर्च होगा।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now