झारखंड बीजेपी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का सरयू राय और यशवंत सिन्हा को दो टूक, जिसके साथ है उसको दे सलाह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2024

बोकारो : धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर बोकारो पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने दावा किया कि झारखंड के 14 लोकसभा की 14 सीट पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि धनबाद व गिरिडीह लाेकसभा में एनडीए प्रत्याशी के जीत का अंतर भी बढ़ेगा। वाजपेयी ने कहा कि चार दिनों तक झारखंड के दौरे पर हैं। सभी लोकसभा में जहां भी जो कमी है उसे ठीक करेंगे। पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम व बूथ पर कार्यकर्ताओं के काम पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमें जीत पर थोड़ा सा भी संशय नहीं है। सीता सोरेन व गीता कोड़ा को बाहर से लाकर चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर लोग संगठन में आ रहे हैं, जो संगठन में आते हैं उनकी भूमिका पार्टी तय करती है। सीता सोरेन और गीता कोड़ा के आने से संगठन मजबूत हुआ है। कहा कि संगठन में कोई विरोध नहीं है। प्रभु श्रीराम हमारे लिए चुनाव का विषय नहीं है। राम अस्था का विषय हैं। प्रभु श्रीराम के मंदिर बनने से प्रत्येक सनातनी खुश है। जब सनातन पर हमला हो रहा था कि तो इंडी गठबंधन के लोग मौन थे। जिन लोगों ने सनातन का विरोध किया वे कहा हैं देखने की बात है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पूरे देश में इंडी गठबंधन चुनौती नहीं है। जब पहली बैठक हुई तो कितने दल थे आज कितने दल हैं। मोदी सरकार के विकास कार्य तथा प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता व भ्रष्टाचार के मुद्दे को जनता के पास लेकर जाएंगे। भाजपा में झाविमो कार्यकर्ताओं दबदबा जैसे यशवंत सिन्हा तथा धनबाद के प्रत्याशी ढुलू महतो पर सरयू के बयान को लेकर कहा कि दूसरे लोगों के परामर्श की आवश्यकता भाजपा को नहीं है। वे लोग जहां हैं जो कर रहे हैं। वहीं काम करें। जिनके साथ हैं उन्हें परामर्श दें। सरयू राय से किसी भी भाजपा के नेता ने कोई संपर्क नहीं किया है। मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुलू महतो , जिलाध्यक्ष जयदेव राय, संजय त्यागी सहित अन्य शामिल थे।

See also  ढुल्लू ने रोक दी धनबाद की धड़कनः तपती धूप में जनता करती रही त्राहिमाम, नियमों की उड़ी धज्जियां, बंधक बनी रही जनता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now