गीता कोड़ा को ग्रामीणों ने घेरा तो बाबूलाल ने चंपाई सरकार पर बोला हमला, कहा- सीएम के गृह जिला रहने के बावजूद सुरक्षा मुहैया नहीं हुई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2024

चाईबासा : बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा को चुनाव प्रचार के दौरान लाठी-डंडा और तीर धनूष से लैस ग्रामीणों ने घेर लिया। गीता कोड़ा के साथ गए उनके समर्थकों के साथ भी ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। सिंहभूम लोकसभा क्षेंत्र के गम्हरिया के मोहनपुर गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने गीता कोड़ा को घेरा और अपनी भड़ास निकाली।
गीता कोड़ा के घेराव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को घेरा और सीधे इस घेराव को उनकी सुरक्षा से जोड़ते हुए सरकार पर हमला किया। बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित देखकर हताशा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने आज प्रचार के दौरान सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा जी एवं उनके समर्थकों को घेरकर क्षति पहुंचाने का प्रयास किया है।

हैरानी की बात है कि, मुख्यमंत्री के गृह जिला में रहने के बावजूद प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रहा है। @jharkhandpolice के डीजीपी तत्काल मामले का संज्ञान लेकर दुस्साहस करने वाले लोगों पर अविलंब कारवाई सुनिश्चित करें।

See also  Soren परिवार के लिए आज की दिन महत्वपूर्णः कल्पना आज करेंगे गांडेय से नामांकन, हेमंत की याचिका पर होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 

babu lal postइसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि SOS Call ! हमारी प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा जी खतरे में है !माननीय मुख्यमंत्री जी का गृह जिला सरायकेला के गम्हरिया थाना अंतर्गत मोहनपुर से अत्यंत ही परेशान करने वाली खबर है, जहां विकृत मानसिकता वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चारों तरफ से गीता कोड़ा जी व उनके समर्थकों को घेर लिया है, मामला बेहद गंभीर है !बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के दिन लोकतंत्र को कलंकित करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है …@JharkhandCMO और @JharkhandPolice अभिलंब संज्ञान ले अन्यथा बड़ी घटना घट जाएगी …

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now