झारखंड विधानसभा के कर्मी ने धुर्वा डैम में कूदकर की आत्महत्या, गाड़ी-चप्पल से हुई पहचान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 20, 2026

झारखंड विधानसभा के कर्मी ने धुर्वा डैम में कूदकर की आत्महत्या, गाड़ी-चप्पल से हुई पहचान

रांचीः धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस को डैम के किनारे से एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती बरामद हुई। बरामद सामानों के आधार पर मृतक की पहचान की गई।
NDRF करेगी डैम में रेस्क्यू, आत्महत्या की आशंका
पुलिस ने शव की तलाश और उसे डैम से बाहर निकालने के लिए NDRF को सूचना दी है। टीम के पहुंचने के बाद डैम में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जायेगा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घर से निकले थे, वापस नहीं लौटे बताया गया कि बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटे।
धुर्वा डैम के किनारे मिली गाड़ी, सामान से हुई मृतक की पहचान
परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के किनारे उनकी गाड़ी और अन्य सामान मिलने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच की, जिसके बाद मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने और पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की जांच की जायेगी।

See also  साइबर फ्रॉड कवर वाले बीमा लाएं कंपनियां, वित्त मंत्रालय का निर्देश; जानिए होगा लोगों को फायदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now