Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | झलक 2025: BIT पटना में सजी संस्कृति, कला और संगीत की रंगीन शाम

झलक 2025: BIT पटना में सजी संस्कृति, कला और संगीत की रंगीन शाम

Prashant Singh
October 9, 2025 7:51 PM
By
Prashant Singh
8 months ago
Share
WhatsApp Image 2025 10 09 at 19.35.15 1
SHARE

पटना: नृत्य की लय, संगीत की मधुरता और नाटक की गहराई ने रचा अद्भुत समां — BIT पटना का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “झलक 2025” पूरे हर्ष और उमंग के साथ कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन ने कला, संस्कृति और रचनात्मकता का शानदार संगम पेश किया, जिससे पूरा परिसर उल्लास और ऊर्जा से भर उठा।

WhatsApp Image 2025 10 09 at 19.35.17 3

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे निदेशक प्रो. (डॉ.) आनंद कुमार सिन्हा, मेंटर डॉ. प्रेमलता सिंह, डॉ. नैयर इक़बाल और झलक के सचिव पुष्पक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार श्रीमती त्रिशा कुमार, डॉ. श्रीधर, डॉ. के.पी. तिवारी, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. बिनय भूषण सहित कई वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक प्रो. (डॉ.) आनंद कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं, जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है।”

See also  भारतीय संस्कृति से रूबरू कराता SPIC MACAY कार्यक्रम BIT पटना में हुआ आयोजित

WhatsApp Image 2025 10 09 at 19.35.20 1 1

बढ़ती है टीम भावना

डॉ. प्रेमलता सिंह ने कहा, “प्रतीबिंब सोसाइटी छात्रों को अपनी कलात्मक क्षमताओं को पहचानने और निखारने का मंच प्रदान करती है। मृदंग, नृत्यांग, दर्पण और तरंग जैसे क्लब न केवल सांस्कृतिक प्रतिभा को उभारते हैं, बल्कि उनमें टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि “हमें गर्व है कि हमारे छात्र न केवल संस्थान में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी कला का परचम लहरा रहे हैं — यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

WhatsApp Image 2025 10 09 at 19.35.19 2

नृत्यांग क्लब की प्रस्तुति ने बाँधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत नृत्यांग क्लब के रंगारंग नृत्य से हुई। शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और वेस्टर्न डांस की ऊर्जा से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह नृत्य में ताल, परिधान और अभिव्यक्ति का शानदार तालमेल देखने को मिला, जबकि सोलो परफॉर्मेंस ने दर्शकों की जोरदार तालियाँ बटोरीं।

WhatsApp Image 2025 10 09 at 19.35.20

मृदंग क्लब के संगीत ने जगाई सुरों की लहर

इसके बाद मृदंग क्लब की गायन और इंस्ट्रुमेंटल प्रस्तुतियों ने माहौल को सुरमयी बना दिया। गिटार, तबला और कीबोर्ड की धुनों ने ऐसा सामंजस्य रचा कि पूरा सभागार संगीत के सागर में डूब गया। हर सुर में छात्रों की लगन और समर्पण झलक रहा था।

See also  खेलों के महासंग्राम ‘प्रक्रीड़ा 2026’ का भव्य समापन, विजेताओं पर बरसी तालियों की गूंज 

र्पण क्लब के नाटक ने छोड़ी गहरी छाप


दर्पण क्लब की प्रस्तुति में सामाजिक मुद्दे को रचनात्मक ढंग से पेश किया गया। संवेदना, हास्य और यथार्थ के मेल ने नाटक को प्रभावशाली बनाया। सशक्त अभिनय और संवादों ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और हॉल तालियों से गूंज उठा।

समापन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ थैंक्स प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

झलक 2025” ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि BIT पटना केवल तकनीकी उत्कृष्टता का संस्थान नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और सृजनशीलता का भी सशक्त केंद्र है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article WhatsApp Image 2025 10 09 at 17.03.00 सरकारी अस्पताल में दलालों का ‘तांडव’ , सांसद सुखदेव भगत ने निजी अस्पतालों में मरीज भर्ती कराने पर लगाई फटकार
Next Article Nobel Prize in Literature 2025 साहित्य के नोबेल पुरस्कार का एलान हंगरी के लास्लो क्रास्नाहोरकाई को मिला सबसे बड़ा सम्मान, ‘सैटानटैंगो’ उपन्यास ने दिलाया नोबेल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका, ‘काबा-मदीना सॉन्ग’ गाने वाली सयाली घोष भी बागियों की लिस्ट में, सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा
  • Jharkhand Rajya Sabha Elections:परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर फंसा पेंच, विधानसभा के अंदर कांग्रेस और बाहर बीजेपी का प्रदर्शन
  • चतरा के सिमरिया में कोल वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
  • CCL में जॉब के नाम पर 60 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, दरभंगा हाउस में करायी फर्जी ट्रेनिंग
  • मानसून की ने पकड़ी रफ्तारः 5 दिनों में झारखंड में एंट्री, कल रांची में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • झारखंड में आज से बालू खनन पर लगेगी रोक, राज्य के सभी 444 घाट 4 महीने के लिए बंद
  • नरेंद्र मोदी का सबसे लंबे समय तक पीएम पद पर रहने का रिकार्ड, नेहरू को पीछे छोड़ा

You Might Also Like

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार

6 hours ago
Untitled design 1 5

शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर परिवार के साथ दुल्हन फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई शिकायत

19 hours ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

1 day ago
पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

1 day ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?