- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ढुल्लू महतो-जयराम महतो समेत 12 पर FIR दर्ज, बेरमो की अनिता हत्याकांड को लेकर हुए आंदोलन के बाद कार्रवाई

ढुल्लू महतो-जयराम महतो समेत 12 पर FIR दर्ज, बेरमो की अनिता हत्याकांड को लेकर हुए आंदोलन के बाद कार्रवाई

बोकारोः जिले के बेरमो में हुए अनिता हत्याकांड मामले में आंदोलन और सड़क जाम करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस मामले में प्रशासन ने धनबाद से बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी से जेएलकेएम विधायक जयराम महतो समेत 12 लोगों के खिलाफ बेरमो में प्राथमिकी दर्ज की है। यह FIR बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) मुकेश कुमार मछुआ के आवेदन पर दर्ज की गई है।
प्रशासन के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की जानकारी देते हुए कहा गया कि अनीता की मौत के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान चौक के समीप सड़क जाम कर यातायात बाधित किया गया। इसके साथ ही सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि आंदोलन के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(2), 126(2), 285, 127(2), 352, 351(3), 221, 223 एवं 45 के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में गैरकानूनी जमावड़ा, सरकारी कार्य में बाधा, आदेश की अवहेलना, धमकी और शांति भंग से जुड़े आरोप शामिल हैं।
ये लोग हुए नामजद
प्राथमिकी में भाजपा सांसद ढुल्लू महतो, विधायक जयराम महतो, विनोद विश्वकर्मा, अमन कुमार रवि, कुणाल महतो, विनोद चौहान, राजकुमार गिरि, अर्चना सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार, सूरजकांत पांडेय उर्फ सूरज पांडेय और टिंकू शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया है।
अनिता की मौत के मामले को लेकर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मी तेज थी। मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने आंदोलन किया था। अब आंदोलन को लेकर दर्ज FIR के बाद मामला और गरमा गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अनिता की मौत पर शुरू हुई लड़ाई अब सड़क से निकलकर कानूनी और राजनीतिक मोर्चे पर पहुंच गई है।

See also  कुख्यात माओवादी विशाल सिंह ने अपने साथियों को दिया था ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण, NIA का खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now