- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के विभाग की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक,धान क्रय को लेकर किसान से की ऑनलाइन बातचीत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले के विभाग की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक,धान क्रय को लेकर किसान से की ऑनलाइन बातचीत

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के विभाग की मंगलवार को समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विभाग के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले को लेकर मैराथन बैठक की। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को कई निर्देश दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धान क्रय और उसकी राशि को लेकर एक किसान से ऑनलाइन बातचीत की और समस्याओं को समझकर उसके निदान का निर्देश दिया।


खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग की समीक्षा बैठक में CM ने दिशा-निर्देश दिए कि -
🎯 हर महीने की 6 और 18 तारीख को जो आहार दिवस मनाया जाता है, वह अच्छी पहल है, उसमें पदाधिकारियों को जाने के लिए प्रेरित करें।
🎯 धोती लूंगी साड़ी योजना का आंकलन कर रिपोर्ट सबमिट करें।
🎯 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में व्यवस्था बेहतर करने का प्लान सबमिट करें।
🎯 विभाग व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को जल्द से जल्द शुरू करने की ओर बढ़े जिससे अनाज के लॉजिस्टिक और सप्लाई चैन की निरंतर निगरानी हो सके।
🎯 धान अधिप्राप्ति का इस बार बेहतर प्रदर्शन किया गया है। वर्ष 2025-26 में ₹1206 करोड़ वितरित किए गए, इसे और आगे बढ़ाएं।
🎯 दलहन की अधिप्राप्ति के लिए राज्य के सिदकोफेड के साथ सामंजस्य बनाकर प्लान सबमिट करें।

See also  IAS टीना डाबी गणतंत्र दिवस पर हुईं ट्रोल, झंडा फहराने के बाद कहीं और सैल्यूट करने लगीं, VIDEO वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now