रामगढ़ के ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, अपराधियों ने फायरिंग कर मचाया तांडव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2025

रामगढ़ के ज्वेलरी शॉप में लूटपाट, अपराधियों ने फायरिंग कर मचाया तांडव

रामगढ़ः जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से महज 300 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सतकौड़ी नगर में सोने-चांदी के होलसेल दुकानदार जीसी ज्वेलर्स में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

रविवार शाम 5-7 की संख्या में सतकौड़ी नगर नगर के जीसी जेवेलर्स होलसेल सोने चांदी के दुकान में डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। गहने की दुकान से लगभग ढाई लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
इस दौरान डकैतों ने दुकान संचालक के पुत्र आशीष और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की तिजोरी की चाबी नहीं देने पर संचालक के पुत्र के पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। वहीं संचालक और स्टाफ के साथ भी जमकर मारपीट की। पूरी वारदात में लुटेरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। हालांकि इस फायरिंग में संचालक के पुत्र बालबाल बच गए और जब संचालक के पुत्र को गोली नहीं लगी तब पिस्टल के बट से बुरी तरह घायल कर रकम और जेवरात लूटकर फरार हो गए।

See also  सिमडेगा जेल में ATS की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल
भागने के दौरान डकैतों का एक देसी कट्टा घर के बाहर सड़क पर गिर गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तब तक डकैत फरार हो गए थे। मोहल्ले के लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पुलिस पहुंची दुकान को शटर के बंद कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों में भी डर है।

रांची के लालपुर में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल की 8 लड़कियों को हिरासत में लिया गया
दुकान संचालक की पत्नी ने बताया कि एक ग्राहक कुछ सोने की जेवरात लेने के लिए आने वाले थे। इसीलिए दुकान को खोल कर रखा गया था तभी चार की संख्या में हथियार के साथ युवक दुकान के अंदर प्रवेश किया। जब उनसे पूछा गया कि क्यों आए हैं तब अचानक वह दुकान में मौजूद उनके पति, पुत्र और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे।इस बीच वे जेवरात और रुपए की मांग करने लगे जब पुत्र और पति ने देने से इनकार किया तो वे लोग दुकान में तोड़फोड़ करने लगे तिजोरी को पलट दिया। हथियार के बल पर जेवरात और दिन भर के सेल के लगभग ढाई लाख रुपए छीन लिए और तिजोरी चाबी नहीं देने पर फायरिंग शुरू की। हालांकि कई राउंड फायरिंग की लेकिन संचालक के पुत्र आशीष सूझबूझ दिखाते हुए बच गए लेकिन डकैतो ने संचालक के पुत्र आशीष के सर पर पिस्टल के बट से जोरदार मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

See also  पिता रात में देर से घर लौटे, पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराबी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली जान

‘एक मर जाएगा तो क्या हो जाएगा, लाठी-गोली खाओं’,HEC की जमीन पर बुलडोजर चलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने लोगों से कहा
रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने कहा कि चार-पांच की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है। ज्वेलरी और नकद राशि लूटने की सूचना है भागने के दौरान एक देसी कट्टा गिर गया जिसे पुलिस ने जब्त किया है। स्थानीय मिथलेश सिंह ने कहा कि ये सबसे सुरक्षित मोहल्ला माना जाता था लेकिन इस तरह की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है।पहले पुलिस गली में पेट्रोलिंग आती थी लेकिन पिछले कई महीनो से पेट्रोलिंग आना बंद हो गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now