रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2025

रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

रांचीः राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ इलाके में रविवार की देर शाम एक जमीन कारोबारी की हत्या गोली मारकर कर दी गई। अपराधियों की गोली से वहां मौजूद बलमा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

‘एक मर जाएगा तो क्या हो जाएगा, लाठी-गोली खाओं’,HEC की जमीन पर बुलडोजर चलने के बाद बाबूलाल मरांडी ने लोगों से कहा
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वो जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम मृतक झखराटांड़ के बिरसा चौक के पास थे, तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

रांची के लालपुर में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल की 8 लड़कियों को हिरासत में लिया गया
इस हमले में जमीन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमले में घायल हुए बलमा को गोली मुंह में लगी और उनके जबड़े में फंस गई। घायल बलमा को तुरंत पास के सीएचसी रातू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजूक थी। सीएचसी के चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

See also  हजारीबाग में सेक्स रैकेट को लेकर कई होटलों में छापेमारी, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, हिरासत में लिये गए लड़के-लड़कियां
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now