- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

जेडीयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटी की सड़क हादसे में मौत, पटना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

पटनाः जेडीयू विधायक विभा देवी और पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव के छोटे बेटे अखिलेश यादव की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। पटना के एक हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद राजवल्लभ यादव, विभा देवी समेत पूरी परिवार सदमे में है। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव पेट्रोल पंप के संचालक हैं।उनके तीन बेटे हैं और वे सभी पटना में पढ़ाई करते हैं।

बिहार में हर 15 दिनों में होगी भूमि सर्वे की समीक्षा,डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मॉनिटरिंग सेल का किया गठन
कैसे हुई पूरी घटना?
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे।लेकिन अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश भेजा गया।
राजनीति से दूर रहते थे अखिलेश यादव
जानकारी के मुताबिक, जेडीयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश यादव राजनीति से दूर रहते हैं। कभी-कभी राजनीतिक कार्यक्रमों में वह शामिल होते थे और लोगों से सहजता से बात भी करते थे।लेकिन मीडिया से उनकी दूरी बनी रहती थी।
विभा देवी और राजवल्लभ यादव के बारे में
विभा देवी की बात करें तो, वह पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं।2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा और नवादा सीट से जीत दर्ज की।जबकि राजवल्लभ यादव की बात करें तो, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। तब वे राजद में थे। मामले में 10 साल की सजा उन्हें सुनाई गई थी। लेकिन पिछले साल ही वे जेल से बरी हुए।

See also  न्यूटन से भी तेज दिमाग! लड़के ने खोजा हवा खाने का ऐसा जुगाड़, लोग बोले- 'इसे कहते हैं असली इनोवेशन!'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now