JDU की सदस्यता लेने के बाद बोले पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, अब 90 % मुसलमान जेडीयू के साथ जाएंगे

पटना : राज्यसभा के पूर्व सांसद अहमद अशफाक करीम ने गुरूवार रात आरजेडी से इस्तीफा दिया और शनिवार को उन्होने जेडीयू की सदस्यता ले ली। उनके साथ आरजेडी के प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के साथ आरजेडी नेता और कार्यकर्ताओं ने जेडीयू की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री बिजेंद्र यादव, मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा मौजूद थे।
आरजेडी छोड़कर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अशफाक करीम ने कहा कि जातिगत जनगणना की बात करने वाली आरजेडी ने जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात कही थी लेकिन बिहार में मुस्लिमों को आरजेडी ने किनारे लगा दिया, सिर्फ दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा जबकि कम से कम 6 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मौका दिया जाना चाहिए था। उन्होने आगे कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से मिलकर इस बात को रखा लेकिन इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। शायद उन लोगों को लगता है कि मुस्लिम समाज कहा जाएगा, उन्होने आगे कहा कि अब मुस्लिम समाज इस्तेमाल होने वाला नहीं है। अब 90 फीसदी मुस्लिम वोट जेडीयू की मिलेगा। मुस्लिम समाज के लिए नीतीश कुमार ने बहुत सारे काम किये। कटिहार मेडिकल कॉलेज की स्थापना में उन्होने बहुत मदद की। नीतीश कुमार ने पूरे प्रदेश के साथ मुस्लिम समाज के लिए जितना काम किया है, किसी और ने नहीं किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क को उन्होने क्रांतिकारी काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now