जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद सरयू राय की नीतीश कुमार से पहली मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 7, 2024

जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद सरयू राय की नीतीश कुमार से पहली मुलाकात

रांची: जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय की जेडीयू के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पहली मुलाकात बुधवार को हुई। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और बिहार पूर्व विधायक राजीव रंजन के श्राद्धकर्म के दौरान दोनों नेताओं की नालंदा में मुलाकात हुई।

जयराम महतो की पार्टी का हुआ रजिस्ट्रेशन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को मिल गई चुनाव आयोग की मान्यता
राजीव रंजन दोनों नेताओं के पुराने मित्र थे उनके श्राद्ध समारोह के दौरान ही नीतीश और सरयू राय एक दूसरे से मिले। इस दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री और जेडीयू के कई नेता मौजूद थे। हालांकि इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार और सरयू राय के बीच झारखंड की राजनीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। माना जा रहा है कि सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी सीट से जेडीयू के उम्मीदवार हो सकते है।

See also  नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now