पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से आ रही है जहां एक बड़ी राजनीतिक हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मोकामा में प्रशांत किशोर की पार्टी के जनसुराज के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घोसवरी प्रखंड के तारतर गांव के समीप जनसुराज के नेता दुलालचंद यादव की हत्या कर दी गई है।जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने अपने काफिले पर हमला करने का भी आरोप लगाया है।
पटना के मोकामा में हत्या से हड़कंप
जनसुराज के नेता दुलालचंद यादव की हत्या
बाहुबली और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह समर्थकों पर आरोप@Jduonline @jansuraajonline @PrashantKishor @RJDforIndia @INCBihar #Bihar #BiharElection2025 #Patna pic.twitter.com/svN3TFgl9R
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 30, 2025
तेजप्रताप यादव को चुनाव प्रचार के दौरान RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी जिंदाबाद के लगाए नारे, काफिले पर की पत्थरबाजी
मोकामा में राजनीतिक रंजिश की वजह से हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान अनंत सिंह के समर्थक और जनसुराज के समर्थक आपस में भिड़ गए इसी दौरान मामला हिंसक हो गया और जनसुराज पार्टी के नेता दुलालचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
#WATCH मोकामा, बिहार: कथित तौर पर जन सुराज पार्टी समर्थक की गोली मारकर हत्या पर बाढ़-2 SDPO अभिषेक सिंह ने बताया, "पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था। किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा… pic.twitter.com/HK7W7pwY9b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 30, 2025
दुलालचंद यादव और अनंत सिंह की पहले से ही अदावत रही है। दुलालचंद यादव जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी का आरोप है कि पहले दुलालचंद यादव को बाहुबली और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थकों ने लाठी-डंडे से पीटा और फिर उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी।
पटना के मोकामा में जनसुराज नेता दुलालचंद यादव की हत्या
जनसुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने अनंत सिंह समर्थकों पर लगाया हमले का आरोप@jansuraajonline @TRPINDIANS @PrashantKishor @Jduonline @RJDforIndia @BJP4Bihar #BiharElection2025 #Bihar #Patna pic.twitter.com/ki8mzYDJVL
— Live Dainik (@Live_Dainik) October 30, 2025




