डेस्कः दिल्ली में जामताड़ा के नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना के विरोध में सहपाठी छात्राएं शुक्रवार को जामताड़ा महिला थाना पहुंची और प्रदर्शन किया। पीड़ित ने बताया कि कॉलेज में एक वर्ष का प्रशिक्षण लेने के बाद उसे 19 फरवरी को प्लेसमेंट ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजा गया था। दिल्ली में छह माह तक जॉब ट्रेनिंग करनी थी। इस दौरान होम केयर सेवा के तहत वृद्ध महिला मरीज की देखभाल के लिए उसके घर भेजा गया। इसी दौरान 2 मार्च को महिला मरीज के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा ने अगले दिन सहपाठी के जरिए कॉलेज को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उसके जामताड़ा वापस लाने की व्यवस्था की और घटना की सूचना दिल्ली पुलिा को भी दी।
खूंटी में अपराधियों की फायरिंग में पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर
शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचने के बाद पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्राएं महिला थाना पहुंची और पुलिस को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जामताड़ा एसपी ने कहा-पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।नर्सिंग कॉलेज के निदेशक ने कहा कि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। प्लेसमेंट ट्रेनिंग के लिए यहां से 10 छात्राओं को दिल्ली भेजा गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



