डेस्कः जमशेदपुर के आतंकी मो. हैदर उर्फ सैयद मोहम्मद आर्शियान के खिलाफ इंटरनपोल ने रेड कॉनर नोटिस जारी किया है। इसे सीबीआई के अनुशंसा पर जारी किया गया है। सीबीआई के द्वारा अपनी वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, हैर बेहद ही खतरनाक आतंकी है। उसे तीन भाषाओं हिंदी, अरबी और अंग्रेजी की अच्छी जानकारी है। बताया जाता है कि हैदर के वर्तमान पते की ठोस जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी के पास है। इसलिए उसे ट्रैक कर गिरफ्तार करने के लिए इंटरपोल के जरिये रेड कॉनर नोटिस जारी किया गया है।
झारखंड को नहीं बनने दिया जाएगा दूसरा कोटा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने विधानसभा में पेश किया बिल, पैसे लेकर नहीं भाग सकेंगे कोचिंग संस्थान
मानगो के आजाद बस्ती रोड़ नंबर-14 के रहने वाले सैयद मोहम्मद आर्शियान पर आठ साल पहले आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ाव का आरोप लगा था। अर्शियान के भाई सैयद मोहम्मद जीशान अली हैदर को भी 10 अगस्त 2017 को सऊदी अरब से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। आजाद बस्ती के लोगों ने बताया कि आर्शियान नाम से अधिक वह हैदर के नाम से ही जाना जाता था, लेकिन अब उसे यहां कोई न जानता है और न ही पहचानता है।
जमशेदपुर में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बोली – “प्रेमी आएगा तभी उतरूंगी”
मानगो के रहनेवाले अर्शियान उर्फ हैदर को आतंकवाद का इंजीनियर कहा जाता है। उस पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) के लिए आत्मघाती ड्रोन और छोटी दूरी की मिसाइलों को डिजाइन करने का आरोप है। आरोप है कि उसने आतंकवाद की दुनिया में तकनीक को काफी हद तक बदल दिया है।
हेमंत ने की मांग -खनन के बाद जमीन वापस कर केंद्र सरकार, कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की मुलाकात
वर्ष 2017 से तुर्किए में है अर्शियान
लगभग 40 साल का अर्शियान 2017 से तुर्किए में है। अलकायदा के एक बड़े आतंकी जोलानी ने सीरिया बशर असद का तख्ता पलट कर सरकार बनायी है। इस सरकार को अमेरिका व यूरोपीय देशों का समर्थन प्राप्त है. पूर्व में भी कई लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश नहीं किया जा सका। इसके चलते कई संदिग्ध माने वाले वाले युवक को कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया गया।
रांची की नदियों, तालाबों और जल स्रोतों पर कब्जा करने वाले सावधान! जल्द ही शुरु होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
सीबीआई के अनुरोध पर रेड कॉर्नर नोटिस
अर्शियान कभी जमशेदपुर का एक सामान्य छात्र था। अब उस पर वैश्विक आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगा है। अर्शियान को पकड़ने के लिए भारतीय एजेंसियां कई साल से प्रयासरत हैं। अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो पाया है। बताया जा रहा है कि अर्शियान अभी दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुका है। सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।बताया जा रहा है कि वह वर्ष 2017 से तुर्किए में छिपा है और वहीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।
SIR के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला राज्य बना झारखंड, विधानसभा में बीजेपी ने किया हंगामा
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई
अर्शियान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 2005 में वह बेंगलुरु गया, जहां कुछ महीनों तक एक मदरसे में रहा, लेकिन उस समय कोई आतंकी संबंध सामने नहीं आए। इसके बाद 2008 में वह सऊदी अरब के दम्मम चला गया, जहां एक सॉफ्टवेयर डेवलपर की नौकरी करते हुए उसकी मुलाकात चेचन मूल की बेल्जियम नागरिक अलीना हैदर से हुई। दोनों ने विवाह किया। उनकी एक बेटी भी है।




