जमशेदपुर ACB की कार्रवाई, चांडिल का राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमशेदपुर ACB की कार्रवाई, चांडिल का राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमशेदपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने कोल्हान में राजस्व कर्मचारी को धर दबोचा। एसीबी जमशेदपुर की टीम ने सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल के राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे नगद 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। चांडिल के कदमडीह निवासी राजेश हेंब्रम की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गयी।

सांप के 42 बच्चे घर में देखकर लोगों के उड़ गए होश, आंगन के पुआल के नीचे बना रखा था ठिकाना
चांडिल के दालग्राम जमीन की पंजी 2 में ऑनलाइन चढ़ाने के एवज में राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन ने राजेश हेंब्रम से 10 हजार रुपये की मांग की थी। राजेश हेंब्रम ने इसकी शिकायत एसीबी जमशेदपुर में की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घुस लेते रंगे हाथों दबोचा। एसीबी की टीम राजस्व कर्मचारी शनि वर्मन को गिरफ्तार कर अपने साथ जमशेदपुर ले गयी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now