जमशेदपुर के सेंट्रल जेल में देर रात छापेमारी, आतंकी के सेल को भी खंगाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 13, 2024

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले छापेमारी अभियान में एक एक वार्ड और सेल को खंगाला गया। आतंकी अब्दुल रहमान कटनी और अब्दुल सामी के सेल की तलाशी ली गई। जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों के वार्ड की भी तलाशी ली गई।
बता दें कि सेंट्रल जेल में कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर, पश्चिम सिहंभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के बड़े अपराधी और नक्सली बंद है। जेल से अपराध संचालित होने की सूचना मिलती रही है। जेल में बंद अपराधियों द्वारा गुर्गों की मदद से रंगदारी मांगते है और अपराध को अंजाम दिलवाते है।
जेलों में छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के इसी नेटवर्क को तोड़ना है। छापेमारी में सभी थाना प्रभारी और डीएसपी शामिल थे।

See also  लेडी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर किया रेप, धर्मांतरण गैंग के चंगुल से छूटी पीड़िता की भयावह कहानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now