Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लिया फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2026

Humayun Kabir की पार्टी से AIMIM ने गठबंधन तोड़ा,1000 करोड़ के डील का वीडियो सामने आने के बाद हुआ ओवैसी ने लिया फैसला

डेस्कः पश्चिम बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले कथित तोड़ पर 1000 करोड़ रुपये मांगने वाले वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने हुमायूं करीब से अपना नाता तोड़ लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में हुमायूं कबीर खुद सुवेंदु अधिकारी का नाम लेकर कह रहे हैं, ‘मैंने उन्हें बोला. मुझे पैसा चाहिए। मुसलमानों को इकट्ठा करने के लिए, चुनाव में उनसे वोट लेने के लिए पूरा लक्ष्य 1000 करोड़ में पूरा होगा। ‘ इसी वीडियो ने हुमायूं कबीर फैक्टर को बंगाल में पीछे धकेल दिया है। जिस जुगलबंदी के सहारे भाजपा को बंगाल में मुस्लिम वोटरों के बंटने की उम्मीद थी, वह टूट चुका है. ऐसे में अब फायदा किसे होगा?

असम में शाम 6 बजे तक 85.13% वोटिंग, दलगांव में रिकॉर्ड 94.57% मतदान
‘एक्स’ पर किया पोस्ट
AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है। एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज से एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है। बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में पार्टी की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। ‘

See also  West Bengal Assembly Elections 2026:सिलिगुड़ी में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर और ममता समर्थकों में भिड़त

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now